दुर्ग-भिलाई में नो पार्किंग और रोड में गाड़ियां खड़े करने वाले हो जाए सावधान: शहर में नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियां उठा ले गई ट्रैफिक पुलिस… फोर व्हीलर के टायर को स्पॉट पर किया लॉक

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने मार्केट क्षेत्र और प्रमुख मार्ग में नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। नो पर्किंग में खड़ी वाहनों को क्रेन से उठाकर यातायात कार्यालय लाया गया। इसके साथ ही चारपहिया वाहनो में नो पार्किंग स्थल में लॉक लगाया गया। वाहन मालिक पर नो पर्किंग की धारा के तहत कार्रवाई करते हुऐ आगे के लिये समझाईश दी गई। दुर्ग SP जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश एवं ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर और संदानंद विध्यराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा मार्केट क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों पर नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा इंदिरा मार्केट, पॉवर हाउस, आकाश गंगा एवं प्रमुख मार्ग नंदिनी रोड, कैनाल रोड, दुर्ग स्टेशन रोड साथ ही नेशनल हाईवे में खड़े भारी वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा, नो पार्किंग के तहत कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि, ये कार्रवाई भविष्य में आगे निरंतर जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव...

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है।...

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...