CG – 12 शिक्षकों पर गिरी गाज: नई शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही DEO का दौरा… इंस्पेक्शन के दौरान लापरवाही करने वाले 12 शिक्षकों को जारी किया नोटिस

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ में नये शैक्षणिक सत्र के शुरू होते ही स्कूलों में अधिकारियों का मैराथन दौरा शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग के निर्देश पर अलग-अलग जिलों में लगातार दौरा चल रहा है। इधर, सक्ती के जिला शिक्षा अधिकारी बीएल खरे ने मालखरौदा, डभरा और सक्ती ब्लॉक के अनेक स्कूलों का निरीक्षण किया और डेली डायरी नहीं बनाने पर 12 शिक्षकों को नोटिस जारी किया।

सक्ती डीईओ बीएल खरे ने बताया कि सक्ती ब्लॉक के नवापाराकला के मिडिल स्कूल के 4 शिक्षकों, डभरा ब्लॉक के सूखापाली गांव के 2 शिक्षकों और मालखरौदा ब्लॉक के कुरदा गांव के प्रायमरी-मिडिल स्कूल के 4 शिक्षक, दर्राभाठा गांव के प्राइमरी स्कूल के 2 शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।

डीईओ ने कहा है कि आगे भी स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण जारी रहेगा और लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...

हरित अभियान: शारदा विद्यालय रिसाली में पौधारोपण और जागरूकता...

भिलाई (रिसाली)। रिसाली स्थित शारदा विद्यालय में वन महोत्सव के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से...