बच्चों की इंग्लिश बेहतर करने रिसाली में लगी फ्री क्लासेस: गृहमंत्री साहू ने पहल को सराहा, MIC मेंबर अनूप डे की थपथपाई पीठ, बच्चों को बांटे गए सर्टिफिकेट

भिलाई। बेहतर शिक्षा के संकल्प के साथ रिसाली निगम के एमआईसी मेंबर अनूप डे और उनकी टीम ने शानदार पहल की है। फ्री स्पोकन इंग्लिश के लिए स्पेशल क्लास का आयोजन रिसाली स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में आयोजित कराई गई। तकरीबन 15 दिनों तक चले इस स्पेशल क्लास में बच्चों की इंग्लिश कैसे बेहतर हो, इसके लिए एक्सपर्ट्स टीचर ने कई टिप्स दिए। इस क्लास के बाद कई बच्चों ने शानदार इंग्लिश बोलना भी सीख गए। क्लास के समापन पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को इसके लिए बधाई दी। वहीं आयोजन के कर्ता-धर्ता एमआईसी मेंबर अनूप डे व उनकी टीम की पीठ थपथपाई।

मंत्री साहू ने कहा, इस तरह की क्लासेस से बच्चे बेहतर शिक्षा की ओर अग्रसर होंगे। हमारी प्रदेश की सरकार की स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना जबरदस्त हिट हो गई है। डिमांड बढ़ने के कारण प्रदेशभर में स्कूलों की संख्या बढ़ाई गई है। ये अच्छे मैसेज है। लोग अलग-अलग राज्यों मॉडल के रूप में पेश करते हैं। अब छत्तीसगढ़ मॉडल देशभर में प्रसिद्ध हो गया है। अनूप डे और उनकी टीम के बारे में मंत्री साहू ने कहा, आगे भी इस तरह की पहल करते रहें। यही सच्ची जनसेवा है। इस अवसर पर रिसाली मेयर शशि सिन्हा ने कहा, इस पहल की जितनी भी तारीफ की जाए वो कम है। फ्री स्पोकन क्लासेस में सेवा दे रहे टीचर्स और बंगाली समाज के सभी पदाधिकारियों का मंत्री के हाथों सम्मान किया गया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने वालों को बधाई दी गई। मुख्यरूप से एमआईसी सदस्य चंद्रभान ठाकुर, ईश्वरी साहू, सोनिया देवांगन, पार्षद अनिल देशमुख, जमुना ठाकुर, सीमा साहू, प्रिंसिपल पी.रमेश, चंद्रकांत कोरे, जानकी रमैया, प्रेमचन्द साहू, अमन दीप सोढ़ी, देवेंद्र तिवारी, प्रवीण यदु, सुरेंद्र बाघमारे, उबारन टंडन, राजदीप सेन, दीपंकर साहू, हितेश पटेल, राम,राहुल साहू समेत अन्य मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...