CG – नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला: घुमाने के बहाने दो युवक ले गए 12 साल की लड़की को, फिर 3 दिन तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 12 साल की नाबालिग से तीन दिन तक रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की पहचान वाले दो युवकों ने लड़की को घुमाने के बहाने ले जाकर बारी-बारी से 3 दिन तक उससे रेप किए। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक इस मामले में लड़की के परिजनों ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को लड़की को गांव के ही रोहित मिंज(20) और बिमलेश खेस(20) बहलाकर ले गए थे। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।

शिकायत में बताया गया कि घटना के दिन लड़की घर के बाहर थी। तभी आरोपी पहुंचे थे। आस-पास के लोगों ने ही परिजनों को इस बात की सूचना दी थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

बताया गया कि शुरुआत में पुलिस को सफलता नहीं मिली थी। मगर पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी आस-पास के गांव में लड़की के साथ देखे गए हैं। इस पर पुलिस ने आस-पास के गांव में दबिश दी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका था। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी जामडीह गांव में हैं। इसके बाद पुलिस जामडीह पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के पास से लड़की को भी छुड़ाया गया है।

पुलिस ने लड़की से भी इस बारे में पूछताछ की। तब लड़की ने बताया कि ये दोनों मुझे घुमाने के बहाने ले गए थे। इसके बाद इन्होंनें 3 दिन तक बारी-बारी से मुझसे रेप किया है। आरोपियों ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर बुजुर्ग से...

दुर्ग। जिले में क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट कराने और ज्यादा लाभ दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने 59 वर्षीय बुजुर्ग को ठगी का शिकार बनाया...

CG- 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, पढ़ाई में...

खैरागढ़। 12वीं की छात्रा ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा...

छत्तीसगढ़ की गोल्डन गर्ल ने की सुसाइड, घर में...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के छुरा नगर में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भारोत्तोलन में गोल्ड...

CG में पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने की...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमिका समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बांकीमोंगरा क्षेत्र...