भिलाई निगम में टैक्सपेयर्स के लिए अहम खबर: 30 दिसंबर के बाद स्पैरो को पे न करे टैक्स… कंपनी की कॉन्ट्रैक्ट अवधि हो जाएगी खत्म; नई एजेंसी का चयन…

  • 30 दिसंबर को स्पैरो की अनुबंध अवधि हो रही है समाप्त
  • नई एजेंसी के कार्य आरंभ करने तक भिलाई निगम करेगा टैक्स की वसूली
  • निगम मुख्य कार्यालय सहित समस्त जोन कार्यालय में जमा कर सकते हैं टैक्स
  • इसके लिए अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के राजस्व टैक्स की वसूली के अंतर्गत स्पैरो कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट की अवधि दिनांक 30 दिसंबर 2022 को समाप्त हो रही है। अब डोर टू डोर राजस्व, संपत्तिकर, समेकितकर, जलकर, विज्ञापन कर, यूजर चार्ज इत्यादि की वसूली कार्य के लिए मैसर्स स्पैरो सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड को एग्रीमेंट निष्पादित कर वसूली कार्य करने की अनुमति दी गई थी।

नई एजेंसी का चयन नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत राजस्व करों की वसूली के लिए किया जा चुका है। चयनित नई एजेंसी के द्वारा राजस्व करो कि वसूली की कार्यवाही प्रारंभ किए जाने तक नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय में भिलाई निगम टैक्स की वसूली करेगा।

सभी जोन कार्यालय और मुख्य कार्यालय में भिलाई निगम के राजस्व वसूली के काउंटर में इसकी व्यवस्था की गई है। यहां करदाता अपना टैक्स आसानी से जमा कर सकते हैं। करदाताओं को यह ध्यान रखना होगा कि 30 दिसंबर की तारीख दिन शुक्रवार के बाद से स्पैरो के पास टैक्स जमा न करे यदि कोई करदाता स्पैरो के पास 30 दिसंबर के बाद राजस्व का टैक्स जमा करता है तो इसमें निगम की कोई जवाबदारी नहीं होगी।

नई एजेंसी के द्वारा राजस्व कर वसूली की कार्यवाही प्रारंभ किए जाने तक भिलाई निगम टैक्स की वसूली करता रहेगा, इसके लिए आज निगम के सभागार में आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया था, जिसमे अधिकारी/कर्मचारी को प्रशिक्षित किया गया।

आयुक्त व अपर आयुक्त ने सभी जोन आयुक्तों को निर्देश दिए हैं कि चयनित एजेंसी के द्वारा राजस्व करों की वसूली की कार्यवाही प्रारंभ किए जाने तक राजस्व करों की वसूली का कार्य विभागीय स्तर पर ई गवर्नेंस पोर्टल के माध्यम से किया जाए।

प्रशिक्षण में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त रमाकांत साहू एवं नरेंद्र बंजारे, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, अमिताभ शर्मा, येशा लहरे, खिरोद्र भोई, पूजा पिल्ले, समस्त जोन के सहायक राजस्व अधिकारी, राजस्व वसूली से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण में राजस्व करों की वसूली के संबंध में विस्तृत जानकारी बी एल असाटी, दिलीप कुर्वे के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...