“जो मेरे पति को मारेगा, उसे दूंगी 50 हजार रुपए”, पत्नी ने लगाया व्हाट्सएप स्टेटस, उड़े घरवालों के होश, जानिए क्या है पूरा मामला

जो मेरे पति को मारेगा, उसे दूंगी 50 हजार रुपए”

डेस्क। आगरा के बाह क्षेत्र में विवाद के बाद मायके रह रही पत्नी ने व्हाट्सएप पर पति को मारने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने का स्टेटस लगाया। यह देख पति दहशत में आ गया। उसने पत्नी और उसके दोस्त पर धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है।

युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 9 जुलाई 2022 को भिंड के एक गांव की युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद अकसर विवाद होने लगा और 5 महीने बाद दिसंबर 2022 से पत्नी मायके में रह रही है।

पत्नी ने भिंड में भरण-पोषण का वाद दायर कर दिया है। 21 दिसंबर 2023 को तारीख से लौटते समय ससुरालियों ने धमकी दी कि कोर्ट आए तो जान से मार देंगे। अब पत्नी ने अपने व्हाट्सएप पर उसे मारने वाले को 50 हजार रुपये देने का स्टेटस लगाया है।
इस पर लिखा है कि मेरी मर्जी के खिलाफ शादी हुई है। पति को मारने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

युवक ने आरोप लगाया कि पत्नी के संबंध मायके के पड़ोसी किरायेदार से हैं। उसने भी उसे मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। उसे पत्नी के मायके वालों और उसके दोस्त से जान का खतरा है। बाह के प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...