लोकसभा निर्वाचन 2024: ARO टंडन ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश एआरओ प्रकाश टंडन ने धरसींवा विधानसभा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। एआरओ ने कपसदा, तिवरैया, चरोदा, सिलतरा, परसतराई आदि मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया और आवश्यक सुविधाओं के लिए दिशा-निर्देश दिए।

एआरओ टंडन ने मतदान केंद्रों में सभी बुनियादी सुविधाओं को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए और मतदान केंद्रों की साफ-सफाई के साथ पेयजल और बिजली की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मतदान केंद्र में पृथक-पृथक शौचालय तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने खरोरा तहसील, उप तहसील सारागांव व तहसील धरसींवा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर तहसीलदार धरसीवां जयेंद्र सिंह तथा नायब तहसीलदार संदीप सिंह राजपूत के साथ विधानसभा धरसीवां अंतर्गत अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

4 मतदान केंद्रों का आज किया गया निरीक्षण
विधानसभा धरसीवा अंतर्गत चार मतदान केंद्रों का नायब तहसीलदार अमन चतुर्वेदी ने निरीक्षण किया। वे ग्राम दोदेखुर्द, लालपुर, मटिया, जरौदा के मतदान केंद्र में पहुंचे। उन्होंने बुनियादी व्यवस्थाओं की यथा स्थिति का जायजा लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...