श्री नागपुर प्रांतीय दिगंबर जैन खंडेलवाल सभा महिला प्रकोष्ठ सेक्टर-6 भिलाई ने छातागढ़ गौशाला में की गायों को खिलाया चारा… गौसेवा का लिया संकल्प

भिलाई-दुर्ग। गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि एवं भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के पूर्व उपलक्ष में भिलाई के समाज समाजसेवी संस्था श्री नागपुर प्रांतीय दिगंबर जैन खंडेलवाल सभा महिला प्रकोष्ठ सेक्टर 6 इकाई भिलाई द्वारा श्री कृष्ण गौशाला ग्राम मोहलाई छातागढ़ दुर्ग में गायों को सेवा की गई। गौवंशों को हरी घास, गुड़, चारा, रोटी और हरी सब्जियां खिलाया गया। गौशाला में उपस्थित अस्वस्थ गौमाता एवं कसाई खाने से बचाई गई गौमाता को तिलक लगाकर अभिनंदन करते हुए गौ माता की जयकारा भी लगाए गए। सदस्यों ने गौशाला में उपस्थित सभी गोवंशों को अपने हाथों से चारा खिलाते हुए णमोकार महामंत्र का अहिंसा संदेश और भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा परमो धर्म और जीयो और जीने दो का संदेश गौ माता को सुनाते हुए भगवान महावीर स्वामी और कृष्ण भगवान की जयकार के साथ गोग्रास ग्रहण कराया।

कार्यकारिणी की सदस्य जिसमें महिला समिति की अध्यक्षा चंदा छाबड़ा, उपाध्यक्ष मंजू कासलीवाल, मंत्री किरण कासलीवाल, उप मंत्री पुष्पा छाबड़ा, निर्मला अजमेरा, कोषाध्यक्ष अंजू कासलीवाल, संयोजिका बॉबी कासलीवाल, सांस्कृतिक सचिव साधना जैन बाकलीवाल का विशेष योगदान रहा। कार्यकारिणी की सदस्य सुनीता दोषी, नीलिमा कासलीवाल, निर्मला विनायके,अन्नु छाबड़ा, सीमा कासलीवाल प्रेमलता सेठी उपस्थित थे।

जोन 6 के संयोजक एवं श्री कृष्ण गौशाला जीव रक्षा केंद्र के आजीवन ट्रस्टी सदस्य प्रदीप जैन बाकलीवाल के मार्गदर्शन में अध्यक्ष चंदा छाबड़ा के साथ महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी के सभी सदस्य के सहयोग से उपस्थित महिलाओं ने चंदा देवी और साधना जैन बाकलीवाल के साथ महिलाओं ने आजीवन गौ सेवा का संकल्प लेते हुए गौ माता को प्रतिदिन गोग्रास देने का और श्री कृष्ण गौशाला के जीव दया और गौ सेवा कार्यों की सराहना करते हुए गौ सेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...