दुर्ग के इस कॉलेज में बवाल: सुबह 8.30 बजे से धरना…दोपहर तक डायरेक्टर भी नहीं आए मुलाकात करने, 200 से ज्यादा स्टूडेंट्स नारेबाजी लगाते हुए धरने पर

भिलाई। इन दिनों आंदोलन का दौर चल रहा है। भले ही वो आंदोलन राजनीति हो या गैर राजनीति हो। आज सुबह साढ़े 8 बजे से दुर्ग के मैत्री डेंटल कॉलेज में बवाल चल रहा है। कॉलेज के छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। कई मांगे है, जिसे सुनने के लिए कोई नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में सभी छात्र धरने पर बैठ गए हैं।

धरना सुबह 8 बजे से चल रहा है, इसमें एबीवीपी के कार्यकर्ता भी शामिल हो गए हैं। एबीवीपी के जिला संयोजक पलाश घोष ने भिलाई टाइम्स को बताया कि मैत्री डेंटल कॉलेज के छात्र परेशान है। कॉलेज में मेंस खराब है।

इंटर्न करने वाले छात्रों को सिर्फ 500 रुपए दिया जाता है। जबकि, सरकारी कॉलेजों में इंटर्न करने वालों को 12000 रुपए स्टायपेंट मिलता है। पलाश ने बताया कि कॉलेज की कैंटीन में कोई बैठ नहीं सकता। क्योंकि वहां गर्मी बहुत है। कॉलेज के क्लासरूम का भी यही हाल है। पीने के लिए ठंडा पानी नहीं है।

ऐसी कई समस्याएं हैं, जिसके समाधान की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। पलाश ने बताया कि कॉलेज के डीन ही पहुंच रहे हैं, लेकिन हमें कॉलेज के डायरेक्टर से मुलाकात करनी है। इसलिए हम अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। हमें समाधान चाहिए, आश्वासन नहीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हॉकी हब राजनांदगांव से एक और प्लेयर का सिलेक्शन:...

राजनांदगांव। हॉकी नर्सरी राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) की कु.अनिशा साहू का चयन ब्रेडा नीदरलैंड में 18 मई से 31 मई 2024 तक आयोजित है। टूर ऑफ...

CG Vyapam Exam 2024: एक बार फिर व्यापम ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परिक्षाओं की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है।...

रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च भिलाई को...

भिलाई। रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च, भिलाई को NAAC मान्यता में प्रतिष्ठित ए ग्रेड प्रदान किया गया। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस...

शारदा विद्यालय में बच्चों के लिए जबरदस्त समर कैंप:...

भिलाई। शारदा विद्यालय, रिसाली में विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा विद्यार्थियों के लिए 28 अप्रैल से 4 मई 2024 तक समर कैंप का आयोजन किया...

ट्रेंडिंग