राहुल गांधी की पेशी: ED के अफसर कर रहे पूछताछ…दिल्ली में CM भूपेश समेत कई कांग्रेस नेता गिरफ्तार, बघेल बोले-शरीर को नष्ट कर सकते हैं, विचारों को नहीं

आज देश में सियासी घमासान है। सुबह से दिल्ली में हलचल है। क्योंकि आज राहुल गांधी की पेशी है। राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में ED ऑफिस में तीन अफसर पूछताछ कर रहे हैं। राहुल के साथ पैदल मार्च करके कांग्रेस मुख्यालय से निकले कांग्रेस नेताओं को एक किमी पहले रोक लिया गया तो वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

पुलिस ने धरना दे रहे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया है। राहुल से पूछताछ शुरू होने के बाद प्रियंका गांधी ED ऑफिस से लौट गई हैं।

राहुल की पेशी के पहले प्रियंका गांधी वाड्रा उनसे मिलने उनके घर पहुंची थीं। यहां से राहुल-प्रियंका कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद राजस्थान के CM अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल समेत पार्टी के सांसद और अन्य नेता के साथ पैदल ही ED ऑफिस के लिए निकले थे।

पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कांग्रेस के मार्च को रोक लिया और नेताओं को आगे नहीं जाने दिया था। राहुल गांधी कार से प्रियंका के साथ ED मुख्यालय पहुंचे थे।

ED दफ्तर के पास थ्री-लेयर सुरक्षा घेरा है। पहले घेरे के पास ही पुलिस ने कांग्रेस का मार्च रोक लिया था। यहां कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इससे पहले सोमवार सुबह राहुल गांधी से जांच के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय से हिरासत में ले लिया था।

पुलिस कांग्रेसियों को बस में बैठाकर ले गई थी। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय से ED ऑफिस तक का रास्ता सील कर दिया था।

राहुल गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा- नेशनल हेराल्ड में कोई घोटाला नहीं हुआ। नेशनल हेराल्ड कंपनी ने यंग इंडिया कंपनी का बकाया चुकाया है और कर्मचारियों का वेतन दिया। हमने भाजपा सरकार की तरह भारत की सरकारी संपत्तियों को बेचा नहीं है।

नेताओं के बयान-
अशोक गहलोत: शांतिपूर्ण मार्च से सरकार को दिक्कत क्या है?
भूपेश बघेल: आप इस शरीर को नष्ट कर सकते हैं, लेकिन विचारों को कैद नहीं कर सकते।
प्रमोद तिवारी: राहुल गांधी पर फर्जी केस लगाया गया।

दिग्विजय सिंह: मोदी जब डरते हैं ED को आगे करते हैं।
सचिन पायलट: केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

शिवसेना नेता संजय राउत: राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई गैरकानूनी है। जो भी BJP के खिलाफ बोलता है, उस पर कार्रवाई होती है।
रॉबर्ट वाड्रा: राहुल गांधी तमाम निराधार आरोपों से बरी होंगे और सत्य की जीत होगी।
कार्ति चिदंबरम: मुझे ED के नोटिस सबसे ज्यादा बार मिले हैं। मैं ED के मामलों में कांग्रेस का विशेषज्ञ हूं।
दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने राहुल झुकेगा नहीं लिखे पोस्टर लगाए हैं।

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने राहुल झुकेगा नहीं लिखे पोस्टर लगाए हैं।
असिस्टेंट डायरेक्टर लेवल के अफसर पूछताछ कर रहे
ED सूत्रों की मानें तो आज राहुल से असिस्टेंट डायरेक्टर लेवल के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ सामान्य तरीके से की हो रही है, जैसे बाकी आने वाले लोगों से की जाती है। जांच के दौरान राहुल गांधी अपना मोबाइल फोन यूज नहीं कर पाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग लोकसभा चुनाव का कमान संभाला पूर्व CM बघेल...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा चुनाव की कमान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री किसान नेता भूपेश बघेल पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने संभाल लिया है उनके नेतृत्व...

विजय को विजय दिलाने मैदान में उतरे वैशाली नगर...

भिलाई नगर। दुर्ग लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को वैशाली नगर विधानसभा से एक लाख की लीड दिलाने के संकल्प को और...

लोकसभा चुनाव में कसडोल विधायक संदीप साहू को बड़ी...

बलौदाबाजार। कांग्रेस ने 13 मई 2024 को होने वाले लोकसभा और ओडिसा विधानसभा के चौथे चरण के आम चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों...

चुनाव को सफल बनाने दुर्ग में 1829 सैनिक बल...

दुर्ग। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग में निर्वाचन प्रकिया के शांतिपूर्ण और सफल संचालन हेतु कुल 1829...

ट्रेंडिंग