भिलाई निगम क्षेत्र में खेल के माध्यम से वोटर्स अवेयरनेस अभियान… फ्लड लाइट फुटबाल मैच में जिला प्रशसन, निगम और नागरिक की टीम मैदान पर

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत फ्लड लाइट फुटबाल मैच का आयोजन 18 अप्रेल 2024 को संध्या समय 6 से 8 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में मतदान अवश्य करने नागरिको को जागरूक किया जा सके। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत राजेश पटेल स्पोट्र काम्पलेक्स सेक्टर 2 में फ्लड लाइट फुटबाल मैच का आयोजन 18 अप्रेल 2024 को संध्या समय 6 से 8 बजे तक किया जा रहा है।

पहला मैच नगर पालिक निगम भिलाई एवं नागरिक इलेवन के बीच खेली जावेगी तथा दुसरा मैच जिला प्रशासन इलेवन व बी.एम.वाय चरोदा इलेवन के बीच खेली जावेगी। मैच में 4 टीम बनायी जावेगी, जिसमें खिलाड़ी खिलाड़ियों के परिवार के लोग एवं आम नागरिक प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी के उपस्थिति में भाग लेगे मैच स्थल पर मतदान जागरूकता का बैनर पोस्टर, झंडा सेल्फी पाइंट लगाया जायेगा। सेल्फी सेल्फी पॉइंट पर खिलाड़ी उनके परिवार के सदस्य अधिकारी गण सेल्फी लेकर के सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य लोगों को भी जागरूक करेंगे ऐसी व्यवस्था रहेगी मैच 15-15 मिनट में दो हाफ 30 मिनट का रहेगा।

मैच का समापन समारोह में सभी उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिक मिलकर 100 प्रतिशत मतदान करने के लिए शपथ लेगे। खेल प्रतियोगिता आयोजन करने का उद्देश्य है की सभी मतदाताओं को लोकतांत्रि कर्तव्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित करना जिससे सभी लोग अपने घरों से निकलकर समय पर मतदान करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...