कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू कर रहे है लगातार विभिन्न ग्रामों में लोगो से जनसंपर्क: बोले – राहुल गांधी की 25 गारंटियों पर देश को पूरा भरोसा… 30 लाख नौकरी की गारंटी के साथ किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य और किसानों की होगी कर्ज माफी

दुर्ग। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क करते हुए चुनाव प्रचार किया। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के मोहलाई, नगपुरा, बोरई, रसमड़ा, अंजोरा, थनौद, विनायकपुर, अंडा, तिरगा, निकुम, आलबरस में नागरिकों से मुलाकात की। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई कम करने और हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा कर भाजपा ने दस साल पहले केंद्र में सरकार बनाई लेकिन न महंगाई कम हुई, न हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार मिला। उलटे महंगाई कई गुना बढ़ गई। कई करोड़ बेरोजगार बढ़ गए। किसानों की आय दोगुना करने का वादा भी पूरा नहीं किया गया। केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता से किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया।

राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूरे देश को यह गारंटी दी है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए दिये जाएंगे। इसी तरह किसानों की कर्जमाफी के लिए आयोग का गठन किया जाएगा। एमएसपी बढ़ाने की दिशा में अनिवार्य और ठोस पहल की जाएगी। मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी 4 सौ रुपए दी जाएगी। 30 लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा और सभी युवाओं को ट्रेनिंग के लिए एक लाख रुपए दिये जाएंगे। राहुल गांधी की पांच न्याय योजनाओं और 25 गारंटियों से देश के नागरिकों में नया भरोसा पैदा हुआ है। उन्होंने दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों से कांग्रेस को वोट के साथ समर्थन और सहयोग देने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक प्रतिमा चन्द्राकर, मोहन हरमुख, हरेंद्र देशमुख, तुलसी देशमुख, प्रदीप शर्मा, देवराज, जनपद सदस्य, अजय वैष्णव, सरपंच ममता साहू, पूर्व सरपंच कचरा बाई ठाकुर, लालजी गुप्ता, भागवत साहू, ईश्वर साहू, अनिल बाफना, पन्ना साहू, संतोष रामटेके, धरती साहू, आशा देशमुख, प्यारेलाल देशमुख, भुरू देशमुख, मयंक देशमुख, देवीसिंह देशमुख, डालराम देशमुख, शिवलाल चक्रधारी, कृष्णा देवांगन, रामकृष्ण मिश्रा, भरत निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...

भारतमाला मुआवजा घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, जयप्रकाश गांधी...

रायपुर। भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी जयप्रकाश गांधी की 12.78 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां...

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...