कुरुद में अवैध प्लॉटिंग मामले में गृह मंत्री से शिकायत, बिल्डर ने कहा- “किसान को बली का बकरा बना कर मुझे फंसाने की साजिश, मेरा कोई लेना देना नहीं”

भिलाई। कुरुद में महावीर डेवलपर्स के मुखिया योगेश पांडेय पर कुरुद गांव के ही दो किसानो ने गंभीर आरोप लगाए है। इस मामले पर गृहमंत्री विजय शर्मा को लिखित आवेदन देकर मामले में शिकायत की गई। जिस पर योगेश पाण्डेय द्वारा सामने आकर मामले की जानकारी दी है हुआ और अपना पक्ष मीडया के सामने रखा है। जमीन विवाद पर महावीर डेवलपर्स के योगेश पांडेय ने किसान और अवैध प्लॉटरों की करतूतों पर जानकारी देते हुए बताया कि, “कुरुद गांव के दो किसानों को मोहरा बना कर साजिश के तहत उन्हें फंसाने की कोशिस की जा रही है। उस मामले मे मेरा कोई भी लेना देना नहीं है।”

पाण्डेय ने बताया कि, “जिस किसान द्वारा उनपर आरोप लगाया जा रहा है। उन किसानो ने अपनी ज़मीन कुछ अवैध प्लॉटरों को पहले से ही बेच दी है। जिसका अवैध प्लॉटरों द्वारा कुछ लोगो को छोटे-छोटे स्तर पर रिजिस्ट्री भी करवा दी गई। उस ज़मीन से मेरा कोई लेना देना नहीं है। प्लॉटरो द्वारा मुझपर किसान की आड़ लेकर दबाव बनाया जा रहा है और उसके एवज मे मुझसे अवैध उगाही करने के नियत से ब्लेकमेलिंग कर पैसे की भी डिमांड की जा रही है।”

पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया की, “किसान की जमीन के आगे सड़क पर मेरी जमीन है जिसपर मेरे द्वारा बाउंड्री वाल कराया जा रहा है। पुरे मामले में साजिश के तहत मुझे फंसाने की कोशिस की जा रही है। जिसकी जानकारी मेरे द्वारा लिखित आवेदन देकर दुर्ग कलेक्टर से की गई है। मुझपर लग रहे फर्जी आरोप की गहन जाँच होनी चाहिए। और मेरी छवि को धूमिल करने वाले साजिश कर्ताओं पे उचित कार्यवाही होनी चाहिए। मेरे द्वारा कलेक्टर महोदया से इस पुरे फर्जी मामले मे जाँच की मांग की गई है और उसे जुड़े सारे सबूत भी पेस किये गए है।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला : फरार दो आरोपियों पर...

भिलाई/दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने...

बोलेरो सवारों का आतंक : ASI के बेटे को...

कोरबा। शहर के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बोलेरो...

यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला,...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों...

CG News : गैस एजेंसी के मैनेजर से 10...

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले इतने बुंलद हो गए हैं कि अब वह दिन-दहाड़े किसी को भी मारपीट कर लूट और अपहरण...