CG – दुर्ग की महिला से बिलासपुर में गैंगरेप: आरोपी ने परिवार सहित बुलाया था मिलने… खाने में नशीली दवाई खिलाकर सबको किया बेहोश… फिर विवाहिता के साथ आरोपियों ने की हैवानियत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी और कोई नहीं बल्कि पीड़ित महिला के पति के दोस्त ने हवस का शिकार बनाया है। करीब तीन महीने पहले हुए इस वारदात में आरोपी ने पीड़ित महिला और उसके पति को अपने घर खाने पर बुलाया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे और उसके पति को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने के बाद गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

घटना के तीन महीने बाद दुर्ग निवासी 28 साल की महिला ने मामले FIR दर्ज कराई है। इसमें महिला ने बताया है कि उसके पति की पहचान बिलासपुर के बंधवापारा निवासी सुनील से दोस्ती थी। सुनील ने जनवरी उन्हें मिलने के लिए बिलासपुर बुलाया। इस पर महिला का पति उसे और बच्चे को 28 जनवरी को लेकर बिलासपुर आया।

मुलाकात के दौरान सुनील उन्हें अपने घर ले गया। वहां पर सभी ने रात में साथ में खाना खाया। महिला का आरोप है कि उनके खाने में सुनील ने कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके चलते वह उसका पति बेसुध होकर सो गए। इसके बाद सुनील ने अपने एक अन्य दोस्त को बुलाया।

दोनों आरोपी मिलकर महिला को दूसरे कमरे में ले गए और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह बदहवास थी, इसलिए उनकी हरकतों का कोई विरोध नहीं कर पाई। जब उसे होश आया तो उसे अपने साथ आरोपी सुनील के गलत काम की जानकारी हो गई थी लेकिन बदनामी के डर से चुप रही। पति और बच्चे के साथ वापस दुर्ग चली गई।

बाद में महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी और तीन महीने बाद वह शिकायत लेकर सरकंडा थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...