दुर्ग में एक ही दिन में अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार: करीब 130 पौवा देशी शराब बरामद… नेवई और वैशाली नगर पुलिस की कार्रवाई

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले 24 घंटों में पुलिस ने दो अलग-अलग इलाकों से दो अवैध शराब बिक्री करने वालों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों मामलों में दुर्ग पुलिस ने 127 पौवा देशी शराब जब्त किया है। 22 अप्रैल सोमवार को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भिलाई जवाहर नगर की ओर से काले रंग की स्पेलेण्डर प्लस बाइक में सामने में एक सफेद रंग की बोरी में अवैध रूप से शराब लेकर आ रहा है। इस सूचना पर वैशाली नगर TI निरीक्षक ममता अली शर्मा द्वारा तत्काल टीम गठित कर ASI केसेन्द्र सिंह चौहान और अन्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर मुखबीर के बताये हुलिया वाले व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपी ने अपना नाम नीरज साव उम्र 21 वर्ष निवासी हाजीपुर बिलौर थाना बाढ़ जिला पटना बिहार और वर्तमान पता मकान न. 36 गौसिया मस्जिद के पीछे अटल आवास अर्जुन नगर बताया। आरोपी के कब्जे से स्पेलेण्डर प्लस (BR 01 EZ 3744) बाइक और पेट्रोल टंकी के उपर प्लास्टिक की बोरी में रखे 96 पौवा प्लेन देशी मदिरा जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को देते हुये ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक ममता अली शर्मा, ASI केसेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक आवेश सिद्धिकी, आरक्षक नितेश पाण्डेय और आरक्षक सुरेश यादव की अहम भुमिका रही।

नेवई मे अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी अरेस्ट

सोमवार को ही नेवई पुलिस को सूचना मिली की नेवई बस्ती लक्ष्मी पशु आहार के सामने सोहन माण्डले नाम का व्यक्ति शराब बिक्री करने जा रहा है, सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला नेवई के नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं गवाहों के साथ मुखबीर के बताये हुए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी सोहन माण्डले उम्र 60 साल निवासी नेवई बस्ती को पकड़ा गया। आरोपी सोहन माण्डले के कब्जे से 31 पौवा देशी मशाला शराब जब्त किया गया। आरोपी के विरूद्व धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला, प्रधान आरक्षक सूरज पाण्डेय, आरक्षक रवि बिसाई, चंदन भास्कर, अजित यादव, संजय निर्मलकर का विशेष योगदान रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिल्ली रैली से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका :...

रायपुर। 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में छत्तीसगढ़ से कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी को...

जूनियर वकीलों को आर्थिक मदद देने की तैयारी :...

बिलासपुर। नए और जूनियर अधिवक्ताओं को शुरुआती दौर में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं। चीफ...

धान खरीदी से पहले किसानों की गर्जना : मंत्रालय...

रायपुर। धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़ में किसानों का आंदोलन तेज होता नजर आ रहा है। मंगलवार 27 अक्टूबर को...

करम परब में शामिल हुए CM साय : बोले-...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम परिसर में आयोजित करम पूजा परब 2026 में शामिल...