CG – शादी का झांसा देकर रेप: मेट्रोमोनियल साइट से हुई दोस्ती, शादी करने का किया वादा, 1 साल तक करता रहा शोषण, जान से मारने की धमकी भी दी

शादी का झांसा देकर रेप

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवती को एक साल तक शादी का झांसा दिया और शोषण करता रहा। फिर जब युवती ने शादी की बात कही तब आरोपी मुकर गया। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी आशीष सोनी मूलत भिलाई का रहने वाला है। वह मुंबई में एक निजी कंपनी में साइबर सिक्यूरिटी कन्सलटेंट के पद पर काम करता है। आरोपी की मेट्रोमोनियल साइट के जरिए युवती से पहचान हुई थी, फिर उसने शादी का वादा किया।

शादी का वादा करने के बाद दोनों के बीच मेल-मुलाक़ात होने लगी। इन दौरान आरोपी ने कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। वहीं शादी के लिए जब भी पीड़िता ने बोलती थी तो वह टालमटोल करता था।

इसके अलावा आरोपी और उसके परिवार ने पीड़िता के परिवार के सामने शादी करने का वादा भी किया था, लेकिन आरोपी ने इस बात का फायदा उठाकर लडकी के साथ दुष्कर्म और मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया।

कुछ दिनों पहले ही आरोपी और उसके पूरे परिवार ने पीड़िता और उसके परिवार को मिलने के बहाने से बुलाकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की रिपोर्ट में गंज थाना पुलिस ने आरोपी आशीष सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...