CG – पैसे के लिए मां का कत्ल: इलाज के लिए मांगा पैसा, मां ने शराब पीकर उड़ा देता है कहकर किया मना… गुस्से में आकर बेटे ने हथौड़े से पीट-पीटकर मार डाला… लाश फेंका कुएं में, मर्डर के बाद जेवर लेकर भागा

पैसे के लिए मां का कत्ल

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव में एक बुजुर्ग महिला के हत्या का मामला सामने आया है। युवक ने ही अपनी ही मां की जान ली है। हत्या के बाद लाश को कुएं में फेंक दिया। बताया जा रहा है की आरोपी युवक आदतन शराबी है। उसने अपनी मां से शराब पीने और इलाज के लिए पैसे नहीं दिए। जिस पर युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना घुमका थाना क्षेत्र के बिजेतला गांव की है।

मिली जानकारी के मुताबिक कांति बाई साहू (65) अपने छोटे बेटे सुमन साहू (32) के परिवार के साथ रहती थी। सुमन की पत्नी मनरेगा में मजदूरी करने गई थी। इसी बीच पैसों को लेकर मां-बेटे के बीच कहासुनी हुई और बेटे ने हथौड़े से वार कर कांति बाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि सुमने को बैगा गुनिया से इलाज के लिए 36 हजार रुपए की जरूरत थी। मां से उसने पैसे मांगे, तो मां ने शराब पीकर उड़ा देते हो कहकर पैसे देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर बेटे ने लोहे के हथौड़े से सिर, माथे और चेहरे पर वार कर मां की हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी जब काम से घर लौटी तो उसे कुएं के पास खून के निशान दिखाई दिए। कुएं में झांकने पर उसे सास कांति बाई की साड़ी दिखी। घर से पति सुमन साहू गायब था। इसके बाद बहू ने अपने जेठ और गांव के दूसरे लोगों को इसकी जानकारी दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद गांव के कुछ लोग कुएं में उतरे, जहां कांतिबाई साहू की लाश मिली। मामले की सूचना घुमका पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि मृतका के सिर और गर्दन के हिस्से में गंभीर चोटें थी। पुलिस ने कांति बाई के बेटे सुमन साहू की पतासाजी शुरू की और घेराबंदी कर उसे बालोद के उतई गांव से गिरफ्तार किया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि शव को कुएं में फेंकने के बाद उसने मां की चांदी के करधन को अपने पास रखा। इसके बाद बाइक से भाग निकला था। ये करधन उसने रास्ते में धमधा क्षेत्र के पेंड्रावन गांव में ज्वेलर्स के पास बेच दी। इससे मिले पैसे लेकर वो आगे निकल गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...