CG – बॉयफ्रेंड निकला धोखेबाज: दरवाजे पर आई बारात, पर दुल्हन की बजाए गर्भवती गर्लफ्रेंड की हुई विदाई… दूल्हे ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक… जानिए क्या है पूरा मामला

बॉयफ्रेंड निकला धोखेबाज

डेस्क। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सैकड़ों बारातियों और लड़की पक्ष वालों के सामने दूल्हे को उठक-बैठक लगवाई गई. दूल्हे से कान पकड़ कर उठक-बैठक किसी और ने नहीं पुलिसवालों ने लगवाई है. दुल्हन के घर आंगन में शादी को लेकर खुशियों का माहौल था. बारातियों के स्वागत के लिए तैयारियां चल रही थीं. इसी बीच बरातियों के पीछे-पीछे दूल्हे की गर्भवती गर्लफ्रेंड भी आ पहुंची. तभी खुशियों का माहौल दुख में बदल गया.

शादी और प्रेम-प्रसंग का यह पूरा मामला गौरेला के तरईगांव का है. जहां दुल्हन गनेशिया यादव के घर में अजय यादव बारात लेकर पहुंचे थे. दूल्हे का किसी अन्य लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. मामला खुलने के बाद शादी को निरस्त कर दिया गया. दूल्हे की गर्लफ्रेंड स्वयं बारात के पीछे-पीछे दुल्हन के घर जा पहुंची. अपने आपको दूल्हे से तीन महीने की गर्भवती होना बताया. यह सुनकर शादी के मंडप में जमकर बवाल हुआ.

घरातियों और बारातियों के बीच हुआ विवाद
इस बीच, डायल 112 में पुलिस की टीम को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घरातियों और बरातियों के बीच विवाद सुलझाने की कोशिश की. इसके बाद सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में दूल्हे को लड़की के जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने को लेकर माफी मांगने के लिए कहा गया.

दूल्हे से लगवाया गया उठक-बैठक
यह सारी घटनाक्रम होने के बाद गर्भवती गर्लफ्रेंड स्वयं दूल्हे को अपने सा वापस ले गई. बैंड बाजे के साथ आई बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा. नाराज दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों का कुछ सामान भी जब्त कर लिया. इसकी सूचना गौरेला थाने में दी गई.

गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने वधू पक्ष को न्यायालय जाने की सलाह और शिकायत की पावती देकर रवाना कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कोई अपराध घटित नहीं हुआ, इसलिए वधू पक्ष को कोर्ट जाने की सलाह दी गई है.

बता दें कि कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दूल्हा को पिटाई करके जूते की माला पहनाकर स्वागत किया गया था. इसके बाद अब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दूल्हा स्वयं कान पड़कर उठक-बैठक करके माफी मांगते हुए दिखाई दे रहा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...