CG – भाठागांव बस स्टैंड से दौड़ेगी 21 ई-बसें जल्द… अब पासपोर्ट की तर्ज पर बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस… परिवहन सचिव और परिवहन अपर आयुक्त ने किया भाठागांव बस स्टैंड व पंडरी बस स्टैंड व सिटी सेंटर के केंद्र का किया निरीक्षण

रायपुर। परिवहन सचिव एस. प्रकाश, अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर, उप परिवहन आयुक्त मनोज धुव ने आज भाठागांव अंतर्राज्जीय बस स्टैंड का निरीक्षण किया। बस स्टैंड से 21 ई-बसों का संचालन किया जाएगा। जिसके लिए ढ़ाई एकड़ जमीन का चिंहाकन किया गया है। उक्त जमीन का परिवहन सचिव व अपर परिवहन आयुक्त ने अवलोकन किया और नगर निगम व विद्युत विभाग को मूलभूत अधोसंरचनाएं विकसित करने के निर्देश दिए। नगर निगम से एनओसी के लिए आरटीओ रायपुर को निर्देश दिए गए। साथ ही परिवहन सचिव व अपर परिवहन आयुक्त ने पंडरी के ड्राइविंग लाइसेंस सेंटर का निरीक्षण किया।

पंडरी के ड्राइविंग लाइसेंस सेंटर में लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। आम नागरिकों से लाइसेंस बनाने के प्रक्रिया के बारे में बातचीत की। प्रक्रिया पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्य को देखा। इसके साथ ही सिटी सेंटर के केंद्र का निरीक्षण कर लाइसेंस मुद्रण कार्य की जानकारी ली। निर्धारित समय-सीमा में वाहन चालकों तक आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस पहुंच जाए, यह सुनिश्चित की जाए। अब ड्राइविंग लाइसेंस भी पासपोर्ट की तर्ज बनाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

सिंगल विंडो के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द लाइसेंस पहुंच जाए। आम जनता को किसी प्रकार की ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के दौरान परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर रायपुर आरटीओ आशीष देवांगन व एआरटीओ प्रतीक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...