भिलाई में नाबालिग से रेप, ट्रैन से UP भागने के फिराक में था आरोपी… पड़ोसी युवक ने ही किया किशोरी से गंदा काम; पुलिस ने ट्रैन से किया अरेस्ट

भिलाई। दुर्ग जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। ये मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। क्योकि पीड़िता नाबालिग है इसलिए पुलिस ने स्पष्ट नहीं बताया है कि मामला किस इलाके का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में आरोपी शुभम उर्फ विजय को दुर्ग पुलिस ने रेल्वे पुलिस और भाठापारा शहर थाना पुलिस की मदद से आरोपी को ट्रैन से गिरफ्तार किया है।

मंगलवार को पीड़ित के परिजनों ने नाबालिक लड़की से हुए रेप की रिपोर्ट दर्ज करवाई। अगले दिन पीड़िता अपने परिजन के साथ थाना पहुंची जहां उसने बताया कि, “मेरे साथ पड़ोस के रहने वाले विजय के द्वारा गलत काम किया गया है।” पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना पुलिस ने धारा 376 AB भा.द.वि. 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्जकर आरोपी तलाश जारी की। जांच के दौरान पता चला कि, आरोपी विजय नौतनवा एक्सप्रेस से उत्तरप्रदेश फरार हो गया है।

इस सूचना पर दुर्ग SP जितेन्द्र शुक्ला, भिलाई सिटी ASP सुखनंदन सिंह राठौर और छावनी CSP हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में छावनी थाना प्रभारी SI चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व दबोचने के लिए टीम बनाई गई। छावनी पुलिस द्वारा रेल्वे पुलिस और भाठापारा पुलिस को आरोपी का हुलिया एवं फोटो भेजा गया। रेल्वे पुलिस-थाना प्रभारी योगिता खारेर्डे और थाना भाठापारा के सहयोग से आरोपी विजय को नौतनवा एक्सप्रेस से भाठापारा में हिरासत में लिया गया। दुर्ग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। इस कार्रवाई में SI महेन्द्र प्रताप सिंह, हेमलता मरकाम, जीत नारायण, त्रिलोक भाटी की सराहनीय भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...