छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: 3 साल की बच्ची समेत 4 की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा… आज ही था मासूम का जन्मदिन, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांप जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जिले में रफ्तार ने 4 लोगों की जिंदगियां छीन ली है। दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इसमें एक 3 साल की मासूम बच्ची भी शामिल है जिसका आज ही जन्मदिन था। कोनारगढ गांव का एक परिवार मोटरसाइकिल पर सवार होकर परसदा गांव जा रहा था, तभी मुलमुला थाना इलाके के रेमंड चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में 47 साल का रामकुमार कश्यप एक बाइक पर अपनी पत्नी शतरूपा बाई (42), बेटा चंद्र प्रकाश कश्यप (19) और 3 साल की नातिन के साथ सवार थे। सभी कोनारगढ गांव से बर्थडे मानने के लिए परसदा गांव जा रहे थे। इसी दौरान दोहपर 12.30 बजे के आसपास अरसमेटा मोड़ पर बाइक हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा इतना भयावह था कि तीन साल की बच्ची, एक युवक और एक बुजुर्ग शख्स की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल महिला को बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया और मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया। इसके अलावा पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश भी ग्रामीणों को अपना समर्थन देने पहुंची। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है और आरोपी ड्राइवर फरार बताया जा रहा है। घटनास्थल पर परिजनों को 30 लाख रुपए मुआवजा और न्यूवोको सीमेंट फैक्ट्री में नौकरी की मांग कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भीड़ को समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश में जुट गये हैं। अक्रोशित ग्रामीण और परिजन मुलमुला थाने के बाहर सड़क पर भी बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने पहुंचे। इससे पहले परिजन और ग्रामीणों ने रेमन चौक पर चक्काजाम किया था। सभी ने मुआवजे की मांग को लेकर मुलमुला थाने का घेराव भी किया। पुलिस ग्रामीण और परिजनों को समझाइश देने का प्रयास कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...