भिलाई के EV स्कूटी शोरूम में लगी आग: 15-20 लाख की गाड़ियां जलकर हो गई खाक, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू… बड़ा सवाल- कैसे लगी आग?

भिलाई। दुर्ग जिले में गाड़ी शोरूम में आगजनी हो गई है। ये हादसा भिलाई के पावर हाउस में हुआ है। नंदनी रोड में स्थित सहारा कंपनी की वोल्स ई स्कूटर के शोरूम में आग लग गई। शोरूम में फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं लगा हुआ था जिस वजह से आग लगने पर समय रहते उसे काबू नहीं कर पाया गया। इस वजह से शोरूम के अंदर खड़ी 8-10 ई स्कूटर जलकर खाक हो गई।

शोरूम के संचालक चंदेल शर्मा ने बताया कि शनिवार को वीकली ऑफ की वजह से शोरूम बंद रहता है। रविवार को पुलिस का फोन आया कि दुकान से धुंआ निकल रहा है। जब दुकान खोला तो देखा कि अंदर धुंआ ही धुंआ भरा हुआ था। तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन करके बुलाया गया। वहां से दमकल की गाड़ी पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

मौके पर पहुंचने पर फायर ब्रिगेड के कर्माचारी आग के बुझाने के साथ ही शोरूम के अंदर से जली हुई ई स्कूटी और अन्य सामान को भी बाहर निकाल रहे थे। लगभग डेढ़-दो घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। चंदेल शर्मा ने बताया कि आग से उनका 15-20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। शोरूम के अंदर कुछ पुरानी और कई नई गाड़ियां खड़ी हुई थीं। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही उन्होंने दमकल को रवाना किया है। आग किस कारण से लगी यह पता नहीं चल पाया है। ऐसी आशंका है कि ई बाइक की बैट्री चार्जिंग में लगी थी। वहीं स्पार्किंग के चलते ये आग लगी होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...