दुर्ग संभाग में दर्दनाक सड़क हादसा: 5 महिलाओं और 4 बच्चों की मौत, मृतकों में 2 जुड़वा बहनें भी शामिल, 23 घायल… देर रात खड़े ट्रक में जा घुसी पिकअप, CM साय ने जताया दुःख

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के बेमेतरा जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। मरने वालों में 5 महिलाएं और 4 बच्चों में 2 जुड़वा बहनें शामिल हैं। 23 से ज्यादा लोग घायल हैं, 4 घायलों को रायपुर एम्स में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात एक पिकअप खड़े ट्रक में जा घुसी। इनमें से एक की हालत गंभीर है। यह हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र के कठिया गांव में हुआ। CM साय ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतक परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बताया जा रहा है कि, करीब 35 से ज्यादा लोग पिकअप में सवार होकर सिमगा के पास ग्राम तिरैया में छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते वक्त रात करीब 2.30 बजे सामने से आ रहे वाहन की लाइट के कारण पिकअप चालक को सड़क पर खड़ा ट्रक नजर नहीं आया और हादसा हो गया। सभी पथर्रा गांव के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा, SP रामकृष्ण साहू और विधायक दीपेश साहू जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और 4 गंभीर घायलों को रायपुर AIIMS भेजा। इनमें से एक की हालत गंभीर है। उसके सिर पर चोटें हैं, जबकि अन्य 3 के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।

मृतकों के नाम :-

(1) भूरी निषाद महिला 50 वर्ष
(2) नीरा साहू महिला 55 वर्ष
(3) गीता साहू महिला 60 वर्ष
(4) अघनिया बाई साहू पति हगरु साहू महिला 62 वर्ष
(5) मधु साहू पिता दिलीप साहू बालिका 35 वर्ष
(6) खुशबू साहू पति दिलीप साहू महिला 7 वर्ष
(7) रिकेश निषाद बालक 6 वर्ष
(8) ट्विंकल निषाद बालिका 6 वर्ष
(9) टिकेश्वरी निषाद 5 वर्ष

घायलों के नाम :-

(1) कु. निशा यादव पिता जफला यादव बालिका उम्र 12 साल
(2) श्री मति मालती यादव पति विश्राम साहू महिला उम्र 38वर्ष
(3) डिंपल पति राजेश साहू उम्र बालिका 13वर्ष
(4)कविता पति तिजराम साहू महिला 40वर्ष
(5)सुकिया बाई पति रमेश देवांगन महिला 40वर्ष
(6)दुखिया बाई पति रामनाथ यादव महिला 45वर्ष
(7)हेमलता साहू पिता डुलेस्वर साहू बालिका 14वर्ष
(8) कु रेणुका साहू पति राजेंद्र साहू बालिका 14वर्ष
(9)उर्मिला बाई पति सुशील साहू महिला उम्र 50वर्ष
(10) उषा साहू पति संजय साहू महिला उम्र42वर्ष
(11) प्रेमु साहू पिता भीखम साहू पुरुष 36वर्ष
(12) लोकेश साहू पुरुष 20 वर्ष
(13) सुनीता साहू महिला 50 वर्ष
(14) रत्ना साहू महिला 50 वर्ष
(15) पूर्णिमा साहू बालिका 8वर्ष
(16) दीपिका साहू बालिका 12 वर्ष
(17) लोकपाल साहू बालक 12 वर्ष
,(18) पुन्नी यादव महिला 60 वर्ष
(19) अहिल्या बाई महिला 55 साल
(20) रामेश्वरी साहू महिला 28 वर्ष
(21) सोनबती महिला 60 वर्ष
(22) अज्ञात महिला 55 वर्ष
(23 )अज्ञात महिला 50 वर्ष

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...