आयुष विश्वविद्यालय के BDS सेकंड ईयर के रिजल्ट में भिलाई के छात्रों ने लहराया परचम… रूगंटा कॉलेज ऑफ डेंटल सांइस एंड रिसर्च के 10 स्टूडेंट्स ने टॉप 9 में बनाई जगह

भिलाई। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष, विश्वविद्यालय के बीडीएस द्वितीय वर्ष के वार्षिक परिणाम घोषित किए गए। जिसमें संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के रूगंटा कॉलेज ऑफ डेंटल सांइस एंड रिसर्च भिलाई के छात्रों ने टॉपर्स लिस्ट में बाजी मारी। छत्तीसगढ़ के सभी 6 डेंटल कॉलेज के वार्षिक परिणाम रायपुर में घोषित किए गए हैं। जिसमें रूंगटा कॉलेज के छात्रों ने प्रथम 9 प्रवीण्य सूची में अपना नाम दर्ज किया। आयुष युनिवर्सिटी के बीडीएस द्वितीय वर्ष के परिणामों में रूंगटा के 10 विद्यार्थियों ने टॉप 9 में अपना नाम दर्ज कराया। बीडीएस के छात्रों द्वारा उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर – संस्था के चेयरमैन संजय रूंगटा एवं कॉलेज के डीन डॉ. कार्तिक कृष्णा एम ने कहा कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रूंगटा कॉलेज के छात्रों ने वार्षिक परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं। बीडीएस द्वितीय वर्ष में खुशी अशोक सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अमुल्या रानी, युक्ता कुल्करणी, प्रियंका अग्रवाल, विदिता अग्रवाल, स्नेहा भुताड़ा, नम्रता जैन, ने कमश, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पांचवा, छठवा, एवं सातवां स्थान तथा अनसिका शर्मा, दिपाली वर्मा, हितीका रॉय ने आठवा एवं नौवा स्थान प्राप्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...