कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के खिलाफ FIR दर्ज: राहुल गांधी की सभा से पहले पुलिस से हुई थी बहस… पार्टी झंडा निकालने को लेकर उपजा मामला, आचार संहिता उल्लंघन का लगा आरोप; देखिये वीडियो

बिलासपुर। बिलासपुर में बीते दिन राहुल गांधी की सभा आयोजित थी, सभा के पहले कांग्रेस के बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव और पुलिस के बीच पार्टी झंडा को लेकर विवाद जैसा माहौल नजर आया। दरहसल सकरी क्षेत्र में सोमवार को राहुल गांधी की सभा के दौरान मेन रोड पर झंडे लगाए गए थे, जिसे हटाने के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने हाथ जोड़कर विरोध किया। इसके बाद कहा कि हम विरोध करेंगे, मेरे खिलाफ FIR दर्ज करा दीजिए। पूरे बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया में देवेंद्र यादव ने डाला था। इसके बाद जिला प्रशासन ने आचार संहिता उल्लंघन करने पर FIR दर्ज कराई है।

देखिये वीडियो :-

बताया जा रहा है कि, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के उड़नदस्ता प्रभारी सुंदर ध्रुव ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह शिकायत मिली कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सकरी मेन रोड और डिवाइडरों पर बिना अनुमति के पार्टी के पक्ष में झंडे लगाए हैं। सूचना पर उड़नदस्ता टीम के सदस्य और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान उन्होंने करीब 50 झंडे जब्त किए। उड़नदस्ता प्रभारी ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की, जिस पर पुलिस ने अज्ञात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जब पुलिस अफसरों की मौजूदगी में उड़नदस्ता और नगर निगम की टीम झंडे हटा रही थी, जिसका कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने विरोध किया। उन्होंने अधिकारियों को झंडे निकालने से मना किया। इस बीच उनके और अधिकारियों के बीच बहस भी हुई। इस दौरान देवेंद्र यादव ने पहले पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से झंडे निकालने का विरोध किया। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि झंडे न निकालें। इसके बाद भी झंडे निकालने पर उन्होंने विरोध करने की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि हम विरोध करेंगे, आप मेरे खिलाफ FIR दर्ज करा दीजिए। इसके बाद उड़नदस्ता दल वहां से लौट गया और सकरी थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

मीडिया रेपोर्ट्स के अनुसार, इधर एक और शिकायत सकरी भाजपा मंडल अध्यक्ष ने भी की है। मंडल अध्यक्ष बीआर महोबिया ने अपनी शिकायत में बताया कि राहुल गांधी की सभा सकरी के सिंचाई कालोनी ग्राउंड में हुई। कार्यक्रम स्थल के पास ही धार्मिक झंडे लगाए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने मौके पर खड़े होकर अपने कार्यकर्ताओं से झंडे निकलवाकर फेंकवा दिए। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन और धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत कलेक्टर से की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी से पहले प्रशासन का छापा : पंडरिया...

कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...

टाटा पावर के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा...

राजनांदगांव। टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का राजनांदगांव साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।...

जगदलपुर में 2.38 करोड़ का गांजा पकड़ाया : तस्करों...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे 476 किलो...

रायपुर में खूनी बदला : बाल संप्रेक्षण गृह के...

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। माना थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर तीन नाबालिगों ने...