भिलाई में बदमाशों के हौंसले बुलंद: महिला थाने में काउंसिलिंग करने वाले युवक को जान से मारने की कोशिश…पहले चाकू से घायल किया फिर बांस-लाठी से जमकर पीटा

भिलाई। महिला थाना में पदस्थ कांउसलिंग का काम करने वाले युवक के साथ तीन लोगों ने मिलकर प्राणघातक हमला किया है। घटना में युवक के गला समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

– छावनी पुलिस ने बताया कि ब्लाक नं 08-डी, सडक 14-ए सेक्टर 2 निवासी दीपक कुमार राव रायपुर स्थित महिला थाना में कांउसलिंग करने का काम करता है।
– 6 जून की रात 11.45 बजे नारायणपुर जाने के लिए बाइक से पावर हाउस आया।

– बाइक को स्टैण्ड में खड़ा करने के बाद पैदल पावर हाउस आरएसएस मार्केट के सामने जीईरोड के पास आ रहा था।
– जहां नारायणपुर जाने के लिए बस के इंतजार करते दीपक खड़ा था।
– अचानक एक युवक दो नाबालिग पहुंचे और दबंगई दिखाते हुए महेन्द्र उर्फ डाडो ने चाकू निकालकर गले में प्राणघातक हमला कर दिया।

– उसके दो नाबालिग साथियों ने भी बांस लाठी से जमकर मारपीट की।
– इसके बाद गाली गलौज करते रहे है।
– घटना में पीड़ित के दाहिने हाथ की भुंजा एवं कंधा में चोट आई है।

– मारपीट करते समय आरोपी अपना एक दूसरे का नाम लेकर घटना को अंजाम दे रहे थे।
– अपनी जान बजाकर पीड़ित भागते हुए छावनी थाना पहुंचा।

– पीछे मुड़कर देखने पर तीनों बैरागी मोहल्ला के ओर भाग रहे थे।
– घटना की सूचना अपने भाई दिलेश्वर राव को मोबाईल के जरिये दिया।
– उसके आने के बाद उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।
– पीड़ित ने बताया कि एनजीओ के अंतर्गत महिला थाना में काउसलिंग का काम करता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...