फांसी के फंदे पर लटकते मिला पति-पत्नी का शव… एक साल पहले ही हुई थी दोनों की शादी… आत्महत्या का कारण अज्ञात

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के लोगों ने बरगद पेड़ पर फांसी के फंदे पर पति-पत्नी की लटकते हुए लाश देखा। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। मृतिका के गर्भ से होने की भी आशंका जताई जा रही हैं। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

पूरा घटनाक्रम मुंगेली जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र के जगताकापा गांव का हैं। बताया जा रहा है कि गांव में प्रमोद ध्रुव का परिवार निवास करता था। एक साल पहले ही प्रमोद का विवाह जागेश्वरी के साथ धूमधाम से हुआ था। शादी के बाद पति-पत्नी परिवार से अलग गांव में ही एक मकान में एक साथ रहते थे। एक दिन पहले दोनों पति-पत्नी को गांव के लोगों ने एक साथ देखा था।

इसके बाद आज सुबह गांव के तालाब के पास लगे पेड़ पर पति-पत्नी की लाश फांसी के फंदे पर मिली। गांव के लोगों ने जब दोनो के शव फांसी पर देखा तो घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद घरवालों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।

पुलिस की मौजूदगी में नवदंपति का शव फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में आत्महत्या का कोई खास कारण सामने नही आ सका हैं। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने गार्डन...

Sex racket busted बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के...

हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई में मनाया गया श्री नरसिंह...

भिलाई। हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा 11 मई को श्री नरसिंह जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान नरसिंह देव अपने भक्त प्रह्लाद महाराज...

सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती...

ट्रेंडिंग