CG – शादी की दावत खाना पड़ा महंगा: शादी समारोह में खाना खाने के बाद 15 से ज्यादा मेहमान बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती

शादी की दावत खाना पड़ा महंगा

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शादी समारोह में दावत खाना मेहमानों को भारी पड़ गया है। शादी में खाना खाने से 15 लोग फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए है। कई लोगों को गंभीर स्थिति में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल केवरा गांव के पण्डो बस्ती से लोग एक शादी समारोह में गये हुए थे जहां खाना खाने के बाद बच्चों सहित अन्य लोगो को उल्टी दस्त होने लगी।

जानकारी के मुताबिक, भैयाथान के केवरा गांव के पंडो बस्ती में रविवार को शादी समारोह थी। इस शादी समारोह में खाना खाने के बाद लोगों को अचानक उल्टी-दस्त होने लगा। करीब 15 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ते ही सभी को भैयाथान अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका उपचार किया गया। उपचार के बाद सब की स्थिति सामान्य बनी हुई है ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...