दुर्ग में महिला मतदान कर्मी की सड़क हादसे में मौत: स्ट्रांग रूम में EVM जमा कर सुबह 4 बजे स्कूटी से लौट रही थी घर… फ्लाईओवर के ऊपर अज्ञात वाहन ने ठोका; इधर जेल रोड में मतदान करने जा रहे बुजुर्ग की मौत

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ में कल दुर्ग समेत 7 लोकसभा सीटों में मतदान हुआ। मतदान के बाद सभी मतदान कर्मी EVM जमा करने स्ट्रांग रूम गए, जहां मौसम खराब होने के कारण कार्य में विलंब हुआ। 6 मई से लगातार ड्यूटी करने के बाद मतदान कर्मी देर रात अपने-अपने घर लौटें। ऐसे ही एक मतदान कर्मी मधु बंजारे के साथ एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें इनकी मौत हो गई। हादसे के बाद महिला को घायल हालत में प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि, महिला मतदानकर्मी मधु बंजारे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला गिरहोला में व्याख्याता ई (LB) के पद पर कार्यरत थी। उसकी चुनावी ड्यूटी वैशाली नगर विधानसभा में लगी थी। मधु ने 7 मई को पूरा दिन मतदान का कार्य कराने के बाद अपने सहकर्मियों के साथ मत पेटियों (EVM) को स्ट्रांग रूम जो जुनवानी भिलाई के शंकर कॉलेज में बनाया गया हैं वहां जमा कराया। EVM जमा करने के बाद वो सुबह 4 बजे तक दुर्ग बस स्टैंड पर बैठी थी। इसके बाद अपनी EV स्कूटी से रायपुर अपने घर के लिए निकली थी। जैसे ही कुम्हारी ब्रिज के पर चढ़ी कोई अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मतदान कर्मी बुरी तरह घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे निजी एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं सड़क हादसे की पुलिस को जैसे ही सूचना मिली मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कुम्हारी सीएससी में रखा गया, जहां से उसे रायपुर ले जाया गया है। कुम्हारी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं दुर्ग में भी एक 90 साल के बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुजुर्ग का नाम राम स्वरूप ठाकुर बताया जा रहा है। पद्मनाभपुर जेल रोड में रहता था। मंगलवार सुबह 11 बजे वह मतदान करने के लिए स्कूटी से निकला था। बताया जा रहा है कि थोड़ी दूर आगे जेल रोड में ही कोई अज्ञात वाहन सवार उसे टक्कर मारकर भाग गया। घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...

शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा...

पंडरिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से...

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...