बस्तर संभाग के इस जिले में 6 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण… 36 लाख का था इनाम

सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा जिले में 6 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में जिले में सक्रिय पीएलजीए बटालियन नंबर 1 एवं दक्षिण बस्तर डिवीजन में सक्रिय, 2 हार्डकोर ईनामी महिला सहित 6 हार्डकोर ईनामी नक्सलियों ने पुलिस अफसरों के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। छग शासन द्वारा 2 पर 8-8 लाख एवं 4 नक्सलियोंं पर 5-5 लाख कुल 36 लाख रूपये का ईनाम घोषित है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में सुकमा एवं बीजापुर क्षेत्र के 3 -3 निवासी हैं। गुरुवार को 6 हार्डकोर नक्सली दूधी पोज्जा (पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेड क्वार्टर टेलर टीम/पीपीसीएम ईनामी 8 लाख) ताड़मेटला सुकमा, दूधी पोज्जे (पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेड क्वार्टर पार्टी सदस्या ईनामी 8 लाख) एर्रनपल्ली सुकमा, जयक्का उर्फ आयते कोरसा (किस्टाराम एरिया कमेटी टेलर टीम कमाण्डर/एसीएम ईनामी 5 लाख ) पदेड़ा बीजापुर, कवासी मुड़ा (दक्षिण बस्तर डिवीजन आई टीम कमाण्डर/एसीएम ईनामी 5 लाख) आऊटपल्ली बीजापुर, कारम नारन्ना उर्फ भूमा (किस्टाराम एरिया जनताना सरकार स्कूल/एसीएम ईनामी 5 लाख) सिंगाराम सुकमा और रैनु उर्फ मडक़म सुक्का (अरनपुर एरिया जनमिलिशिया कमाण्डर/एसीएम, ईनामी 5 लाख) भण्डारपदर सुकमा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में अरविंद राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ, रेंज सुकमा, किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, निखिल अशोक कुमार राखेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा एवं उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...