CG – बारात में नाचते समय हुआ बवाल: जबरदस्ती भाभी का हाथ पकड़ने लगा युवक तो देवर ने टोका, जमकर कर दी पिटाई, पुलिस में शिकायत दर्ज

बारात में नाचते समय हुआ बवाल

डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से खबर आ रही है। यहां भाभी का हाथ जबरदस्ती पकड़ने पर बवाल हो गया है। जब देवर ने युवक को टोका तो उसने उसकी जमकर पिटाई कर दी। ये घटना बरता में नाचने के दौरान हुई। इस मामले में खरोरा थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करवाया कि वो तिल्दाडीह गांव की रहने वाली है। वो अपने देवर की शादी में बाराती बनकर गई थी। सभी लोग सड़क पर नाच रहे थे। इसी दौरान आरोपी नकुल साहू ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे जबर्दस्ती खींचने लगा। उसकी हरकत को देखकर उसके देवर सहदेव मानिकपुरी ने उसे ऐसा करने से मना किया।

आरोपी को इस बात पर गुस्सा आ गया। उसने अपने अन्य साथी कुलेश्वर यादव, गोपी यादव, नारायण साहू, मंटू यादव और तोषण यादव को बुलाकर महिला के परिजनों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने हाथ में पहने कड़े से दो व्यक्तियों के सिर को भी जख्मी कर दिया। पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल खरोरा थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...