दुर्ग पुलिस का 21 डेज चैलेंज: 21 दिन हेलमेट-सीट बेल्ट पहन कर फोटा-वीडियो पुलिस को भेजे… लक्की ड्रा निकाल कर दुर्ग पुलिस करेगी सम्मान, फॉलो गुड हेबिटस के पोस्टर का विमोचन

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा खास पहल करते हुए 21 डेज चैलेंज की शुरुआत की गई हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा आम नकरीकों को जागरूक करने हेतु यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बनाये गये “फॉलो गुड हेबिटस” पोस्टर का विमोचन किया गया। जिसमें अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), देवव्रत सिमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सतीष ठाकुर, सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक यातायात, चंद्रप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक लाईन उपस्थित रहें।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा आम नकरीकों से अपील की गई की यदि कोई दो पहिया वाहन चालक हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट 21 दिन प्रयोग करते है तो उसके आदत में सुमार हो जाता है, फिर वह वाहन चालक बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाता है तो उसे वाहन चलाने में असुविधानजक एवं अपने आप को असुरिक्षत महसूस करता है तथा अच्छा आदतों 21 दिन अपने में सुमार करते है तो सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है एवं 22 दिन स्वयं होने वाले फायदे स्वयं महसूस करें।

उन्होंने कहा कि, दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट वाहन चालन के दौरान किसी सड़क दुर्घटना होने पर सर को हेलमेट किस प्रकार बचाता है और हेलमेट न होने से हम एक गंभीर अवस्था में या सर पर गंभीर चोट लगने से मृत्यु होने की संभावना बनी रहती है। भविष्य में दो पहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट का प्रयोग करे जिसे अपने तथा दूसरों के साथ साथ अपने परिवार की जान बचा सकते हैं। इसके साथ ही 21 दिन हेलमेट एवं सील्ट बेल्ट लगाकर चलने वाले वाहन चालक यातायात के हेल्प लाईन नंबर 9479192029 पर अपना फोटो/वीडियों बनाकर भेजने से दुर्ग पुलिस द्वारा लक्की ड्रा निकालकर सम्मानित किया जावेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...