ठेठवार यादव समाज द्वारा 10वीं-12वीं बोर्ड के मेधावी छात्रों का सम्मान… युवा प्रकोष्ठ ने टॉपर सोहन लाल और रुचिका यादव को किया सम्मानित

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज भिलाई नगर युवा प्रकोष्ठ द्वारा 10वीं 12वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वजाति होनहार छात्र-छात्राओं, समाज गौरव का सम्मान शाल, श्रीफल, मिठाई, पुष्प पौधे एवं पुस्तक कॉपी पेन प्रदान कर किया गया। सर्वप्रथम ग्राम खोपली निवासी चेलाराम यादव माता दीपिका यादव के होनहार सुपुत्र सोहन लाल यादव द्वारा 12वीं गणित के सभी विषयों में बिना कोचिंग उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 91% अंक अर्जित कर सफलता हासिल करने पर उनका सम्मान किया गया। सोहनलाल ने बताया कि शहीद तरुण उत्तर माध्यमिक विद्यालय खोपली के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ का उचित मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसमें गणित में 100 में 100 अंक अर्जित करने में वीणा दुबे का विशेष योगदान रहा।

छात्र ने बताया कि सुबह 5:00 बजे उठकर दूध बेचना, फिर विद्यालय जाना, फिर शाम को दूध बेचना ,फिर पिताजी के दुकान में सहयोग करना, तत्पश्चात भोजन उपरांत रात में पढ़ाई करता था उन्होंने बताया कि मई और जून की छुट्टियों में ही पाठ्यक्रम पूर्ण कर लिया था संघर्षों के बाद भी जो “पूत के पैर पालने में” कहावत को चरितार्थ करता सोहनलाल यादव ने विद्यालय, परिवार ,समाज, ग्राम व जिले का नाम रोशन किया। जिन्हें ठेठवार युवा प्रकोष्ठ द्वारा कोटिश बधाई, शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य कामना सहित आशीर्वाद प्रेषित किया।

इसी क्रम में ग्राम मुड़पार निवासी कुमारी रुचिका यादव पिता चित्रकुमार यादव माता पार्वती यादव ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महकाकला से दसवीं बोर्ड में 96.33% प्रतिशत के साथ उत्कृष्ट सफलता अर्जित की रुचिका ने बताया कि विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ तभी वह बिना कोचिंग सफलता अर्जित की गणित में 100 में 100 प्राप्त करने में शिक्षक घनश्याम सिंह साहू का विशेष योगदान रहा।

छात्रा ने बताया सुबह 5:00 उठकर घर में गाय को चारा देना, पैराकुट्टी देना, पानी भरना, बर्तन मांजना, आदि कार्य के पश्चात 2 घंटे गृह कार्य कर, विद्यालय जाती थी तथा वापस आकर 4 घंटे पढ़ती थी उन्होंने सफलता के लिए मोबाइल से दूर रहना विशेष बताया वह केवल आधे घंटे ही आवश्यक जानकारी के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करती थी। युवा प्रकोष्ठ द्वारा कुमारी रुचिका यादव के उज्जवल भविष्य की कामना की। उक्त अवसर पर छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज (महासचिव) बिरेन्द्र कुमार यदु (उपाध्यक्ष) पुखराज यादव (युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष) सत्येंद्र यादव (युवा प्रकोष्ठ महासचिव) सूर्यकांत यादव (युवा प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष) राजू यादव (युवा प्रकोष्ठ सचिव) शिव यादव (युवा प्रकोष्ठ संगठन मंत्री) भागवत यादव दादा दादी रेवती हेमधर यादव बड़े मा पापा राजेश्वरी ओकेश्वर यादव मामा मामी माधुरी भागवत यादव नाना नानी जानकी अघनू यादव एवं छोटाभाई खिलेश यादव उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...