22 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म: CBSE ने 12वीं के बाद जारी किए 10वीं के नतीजे, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर देख सकते है अपना रिजल्ट

नई दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के बाद 10वीं के नतीजे भी घोषित कर दिए हैं. 12वीं की परीक्षा में कुल 17 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे, वहीं 10वीं में करीब 22 लाख. सीबीएसई बोर्ड के नतीजे चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in चेक करें. बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा करीब 39 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी. सीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा फरवरी-अप्रैल के बीच में हुई थी. तब से ही स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे. सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट भी जल्द ही जारी हो जाएगा.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं, 12वीं रिजल्ट घोषित कर दिया है (CBSE Board 10th, 12th Result 2024). कॉपियों का मूल्यांकन काफी पहले ही किया जा चुका था. इस साल सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 जारी करने से पहले आगे के शेड्यूल की जानकारी दे दी थी. सीबीएसई बोर्ड पुनर्मूल्यांकन, कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की तारीख जैसी कुछ जरूरी प्रक्रियाओं के लिए नोटिफिकेशन रिलीज कर चुका है. जानिए सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 कैसा रहा.

सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट पर 10वीं, 12वीं परिणाम लिंक एक्टिव कर दिए गए हैं (CBSE Board Result Date). पहले कहा जा रहा था कि सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 20 मई, 2024 के बाद जारी किए जाएमगे. अगर आप डिजिलॉकर पर बोर्ड रिजल्ट चेक कर रहे हैं तो इसके लिए एक्सेस कोड की जरूरत होगी. यह एक्सेस कोड स्टूडेंट्स अपने स्कूल प्रिंसिपल से हासिल कर सकते हैं.

क्या सीबीएसई टॉपर लिस्ट जारी की जाएगी?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस साल रिजल्ट प्रणाली में बदलाव किया है. सीबीएसई बोर्ड टॉपर लिस्ट नहीं जारी की जाएगी. दरअसल, सीबीएसई टॉपर लिस्ट में अपना नाम न देखकर कई स्टूडेंट्स अवसाद का शिकार हो जाते हैं. कई अभिभावक भी अपने बच्चों पर टॉपर लिस्ट में शामिल होने का अतिरिक्त दबाव बनाते हैं. इसलिए बोर्ड ने इस साल सीबीएसई 10वीं, 12वीं टॉपर लिस्ट नहीं जारी करने का बड़ा फैसला किया है. हरियाणा बोर्ड ने भी टॉपर लिस्ट जारी नहीं की थी.

सीबीएसई रिजल्ट कहां चेक कर पाएंगे?
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाएगा. इस स्थिति में सीबीएसई बोर्ड वेबसाइट क्रैश भी हो सकती है. लेकिन स्टूडेंट्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है. वह सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 डिजिलॉकर से भी डाउनलोड कर सकते हैं. सिर्फ यही नहीं, अगर किसी स्टूडेंट के पास इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा न हो तो वह एसएमएस के जरिए भी सीबीएसई बोर्ड परिणाम चेक कर सकता है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...