नशीली दवाइयों के खिलाफ जशपुर पुलिस सख्त: अवैध प्रतिबंधित दवाई बेच रहा था युवक… पुलिस ने पकड़ा, NDPS के तहत की गई कार्रवाई… Onerex सिरप जब्त

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। थाना पत्थलगांव पुलिस ने नशीली दवाई के विक्रेता अभियुक्त हर्षित अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हर्षित के कब्जे से नशीली दवा Onerex सिरप 60 नग जब्त की गयी है। जिसकी कीमत करीब दस हजार रुपए है। आरोपी के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 20(सी) एनडीपीएस का अपराध दर्ज किया है।

जशपुर पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज –

अवैध प्रतिबंधित इंजेक्शन बिक्री करने वालों के खिलाफ सरकण्डा पुलिस का अभियान चलाया गया है। जिसके तहत अशोक नगर में अभियान चलाकर रेड मारी गई है। जिसमें एक युवक और दो नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के पास से कुल 375 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन जप्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है उक्त निर्देश के परिपालन में SDOP पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल एवं प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव भानुप्रताप चंद्राकर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 13.05.2024 के रात्री लगभग 08 बजे थाना पत्थलगांव को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम लुड़ेग का हर्षित अग्रवाल एक काला रंग का बैग में नशीली सिरप बिकी करने हेतु लुड़ेग बस स्टैण्ड के पास ग्राहक का इंतजार कर रहा है, सूचना पर तत्काल हमराह स्टाप एवं गवाहों के साथ रवाना होकर संदेही हर्षित अग्रवाल को घेराबंदी कर नशीली सिरप रखने के संबंध में पूछताछ कर बैग तलाशी लेने पर के कब्जे से एक काला रंग का बैग जिसमें ONEREX नशीली सिरप होना पाया गया। जिसे गवाहों के समक्ष बरामद कर गणना किया गया जो कुल 60 नग 100-100 एमएल वाली प्लास्टिक शीशी में होना पाया गया। गवाहों के समक्ष 60 नग ONEREX नशीली सिरप कीमती 10,200 /- रूपये एवं काला रंग का बैग शील बंद कर जप्त किया गया। अभियुक्त हर्षित अग्रवाल उम्र 26 वर्ष साकिन लुड़ेग बाजारपारा थाना पत्थलगांव जिला जशपुर छ.ग. के विरूद्ध उक्त धारा सदर का अपराध सबूत पाये जाने से उसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में प्र.उप पुलिस अधीक्षक भानुप्रताप चंद्राकर प्र.आर.343 मोहन बंजारे, आर. 08 पदुम वर्मा, आर.558 तुलसीदास रात्रे, आर. 546 ताराचंद मिरेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही है।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – “नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों का सेवन करना सामाजिक बुराई है, आम जनता से अपील किया जाता है कि इस तरह की तस्करी में लिप्त लोगों की सूचना तत्काल देवें, उन्हें पुरुस्कृत किया जायेगा एवं उनका नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जायेगा।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। समुद्र में बढ़ती हलचल और तेजी से बदल...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसी...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर बलौदाबाजार जिले के दरचुरा...

बेमेतरा में BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पहली जिला...

बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बेमेतरा की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के...

दुर्ग में 26 से 31 अक्टूबर तक बिजली कटौती,...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद...