CG – 17 साल के लड़के की मौत: जिम में वर्कआउट के दौरान लड़के की चली गई जान… ट्रेडमिल में दौड़ने के दौरान अचानक गिरा… हार्ट अटैक से मौत की आशंका

17 साल के लड़के की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक जिम में एक्सरसाइज के दौरान नाबालिग की जान चले गई। लड़का सुबह-सुबह जिम में ट्रेडमिल में दौड़ रहा था तभी अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गया। जिम के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया और इसकी जानकारी लड़के के परिजनों को दी। डाॅक्टरों ने उपचार के दौरान नाबालिग की मौत होने की पुष्टि की। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, धन लक्ष्मी नगर निवासी सत्यम राहंगडाले (17) मूल रूप से मध्य प्रदेश के बालाघाट का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आशंका है कि हार्ट अटैक के चलते सत्यम की मौत हुई है।

थाना प्रभारी ने शिव नारायण सिंह ने बताया कि सत्यम ने इस साल 10वीं की परीक्षा पास की थी। घर वालों ने बताया कि सत्यम को बॉडी बनाने का शौक था। इसलिए उसने जिम ज्वाइन किया था। हालांकि उसे जिम जाते कुछ ही दिन ही हुए थे।

जिम मालिक दीपक सिंह ने बताया कि, सत्यम ने जिम में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। वह कभी-कभी ही जिम आता था। कुछ देर एक्सरसाइज करने के बाद चला जाता था। उसका भाई रोज जिम करता है। इसलिए सत्यम के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं हैं। वह खुद से एक्सरसाइज करता था। वह ट्रेनर से भी कुछ नहीं पूछता था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चक्रवाती तूफान को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा का...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया...

रायगढ़ में राशन दुकान चोर गिरोह का पर्दाफाश :...

रायगढ़। जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को लगातार निशाना बना रहे चावल-शक्कर चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुसौर पुलिस...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले : 15 नवंबर से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी शुरू होगी और किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।...

मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान : अब सिर्फ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल यानी हाउसिंग बोर्ड की भूमिका अब केवल मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगी। प्रदेश सरकार इसे...