भिलाई के इस वार्ड में 800 परिवारों के खिले चहेरे: घर में नल से जल पाकर रहवासियों में खुशी की लहर… वर्षों का खत्म हुआ इंतजार, लोगों ने निगम प्रशासन को दिया धन्यवाद

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र के वार्ड 23 घाॅसीदास नगर के 800 परिवारों के चेहरे पर उस वक्त मुस्कान आ गई जब निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव मौके पर खड़े रह कर हाउसिंग बार्ड उच्च स्तरीय जलागार को वितरण पाईप लाईन से जोड़े जाने के बाद लोगो के घरो में पेयजल पहुंचने लगा। घरो में पानी पाकर रहवासी खुश हुए और निगम प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। वार्ड 23 घाॅसीदास नगर के बाम्बे आवास एवं आई. एच. एस. डी.पी. के निर्मित मकानो में रहने वाले 800 परिवार के लोग विगत 2 वर्ष से अपने मकान में नल से जल पाने के लिए प्रतिक्षा कर रहे थे। उनका गुजारा आस-पास के घरो से पीने एवं निस्तारी पानी लेकर चल रहा था।

आयुक्त के संज्ञान में उक्त बाते आने पर उन्होने अपने भ्रमण के दौरान साथ में चल रहे जोन आयुक्त एवं कार्यपालन अभियंता को उक्त घरो में पाईप लाईन के माध्यम से पानी पहुंचाने के निर्देश दिये थे, गुरूवार को आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर हाउसिंग बार्ड उच्च स्तरीय पानी टंकी से मुख्यमार्ग के 200 एम.एम. व्यास की डी.आई. पाईप लाईन से उक्त क्षेत्र में बिछाये गये 100 एम.एम. व्यास के डी.आई. को इंटर कनेक्शन किया गया। इसके बाद 800 परिवार के घरो में नल से जल आना शुरू हुआ। तो वहां के निवासी खुशी से झुम उठे और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा रहवासियो ने निगम प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। आयुक्त ध्रुव प्रतिदिन प्रातः 6 बजे मैदानी क्षेत्र में उतर कर शहर की सफाई, एस.एल.आर.एम. सेंटर में कचरे का पृथक्किरण, पेयजल पाईप लाईन का संधारण सहित अन्य कार्यो का अवलोकन कर रहे है एवं नागरिको की समस्या से प्रत्यक्ष अवगत होकर समुचित निराकरण के निर्देश पर अधिकारियो द्वारा समस्या का समाधान भी किया जा रहा है।

आयुक्त अपने भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर जमीन मोर मकान के अंतर्गत कुरूद क्षेत्र में निर्माण किये जा रहे आवासो का निरीक्षण कर हितग्राहियो से राशि आबंटन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए मकान बरसात पूर्व निर्माण करने को कहा। उसी प्रकार जुनवानी एवं खपरी निर्माणाधीन ए.एच.पी. आवास भूतल एवं तीन तल भवनो का निर्माण कार्य की प्रगति से अवगत होकर निर्माण एजेंसी को शीध्र निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। आयुक्त के साथ भ्रमण में अधीक्षण अभियंता जोन आयुक्त कार्यपालन अभियंता सहायक अभियंता, उपअभियंता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी से पहले प्रशासन का छापा : पंडरिया...

कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...

टाटा पावर के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा...

राजनांदगांव। टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का राजनांदगांव साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।...

जगदलपुर में 2.38 करोड़ का गांजा पकड़ाया : तस्करों...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे 476 किलो...

रायपुर में खूनी बदला : बाल संप्रेक्षण गृह के...

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। माना थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर तीन नाबालिगों ने...