शिवनाथ नदी में मिली युवक की लाश: SDRF की टीम ने डीप डाइविंग कर डेड बॉडी निकाला, दुर्ग पुलिस को सौंपा शव… दुर्घटना या आत्महत्या? जांच जारी

दुर्ग। दुर्ग शिवनाथ नदी में एक डेड बॉडी मिली हैं। दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र में छातागढ़ के पास शिवनाथ नदी में एक व्यक्ति डूब गया। इसका सुचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची। SDRF की टीम ने शनिवार को युवक की लाश नदी से बरामद की। SDRF की टीम के अनुभवी जवान राजकुमार यादव ने डीप डाइविंग कर और उनके साथी नरोत्तम चंदेल, इंद्रपाल यादव की कड़ी मेहनत से बॉडी को नदी से बाहर निकाल पुलिस को सौंपा गया। मृतक की पहचान विक्रम यादव उम्र 29 वर्ष निवासी वृंदानगर बोरसी थाना दुर्ग के रूप में हुई हैं। यह जानकारी जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह ने दी हैं। टीम में प्रभारी ईश्वर खरे, गोपी पाटिल, राजू महानंद, ओंकार, चंद्रप्रकाश, दिलीप कुमार, महेश,थानेश्वर और हबीब खान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में भाई ने ही बिल्डर के नाम पर...

भिलाई। शहर में कारोबारी के नाम और पहचान का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया...

वोट चोरी के मुद्दे पर BJP का कांग्रेस को...

रायपुर। ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान के बीच भाजपा सांसद एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता...

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के...

बस्तर दशहरा को लेकर दीपक बैज का BJP पर...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला...