भिलाई टाउनशिप में कल से मिलेगा सिर्फ एक टाइम पानी, गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए दो टाइम की जा रही थी पानी की आपूर्ति… विभाग ने बताई ये वजह

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट टाउनशिप में मंगलवार 21 मई से एक टाइम ही पानी आएगा। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के जन अभियांत्रिकी अनुभाग ने बताया कि इस्पात नगरी भिलाई की टाउनशिप में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए दो टाइम पानी की आपूर्ति सुबह और शाम की जा रही थी।

संयंत्र के मरोदा जलाशय-2 में पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडार उपलब्ध नहीं होने के कारण कल दिनांक 21 मई 2024 से एक वक्त ही पानी की आपूर्ति की जाएगी। वर्तमान में भिलाई इस्पात संयंत्र के मरोदा जलाशय-2 में उपयुक्त मात्रा में पानी भंडारण नहीं है।

पानी भंडारण के कमी के कारण भिलाई टाउनशिप में एक टाइम पेयजल ही प्रदान करना संभव हो पाएगा। अतः कल दिनांक 21 मई 2024 से भिलाई टाउनशिप में सुबह के समय ही पेयजल आपूर्ति की जाएगी। अब शाम के समय पानी की आपूर्ति नहीं की जाएगी अर्थात दिन में एक बार ही भिलाई टाउनशिप में पानी प्रदान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...