राज्यसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर की नियुक्ति: राज्यसभा चुनाव के लिए बघेल-सिंहदेव को संकटमोचक की जिम्मेदारी… हरियाणा और राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया गया… नियुक्ति आदेश हुआ जारी

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है। सीएम भूपेश बघेल को हरियाणा का ऑब्जर्वर बनाया गया है। इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को राजस्थान में राज्यसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि राजस्थान और हरियाणा में कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग का डर है। हरियाणा के 28 विधायकों को रायपुर लाया गया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को नियुक्ति आदेश जारी किया। इसके मुताबिक भूपेश बघेल और राजीव शुक्ला को हरियाणा के विधायकों को संभालने का जिम्मा मिला है। हरियाणा कांग्रेस के विधायक 2 जून की शाम से ही रायपुर में रह रहे हैं। उनकी पूरी व्यवस्था और संवाद का काम भूपेश बघेल पहले ही संभाल चुके हैं।

वहीं उदयपुर के एक रिसार्ट में बाड़ेबंदी में रह रहे कांग्रेस विधायकों और समर्थन दे रहे कुछ निर्दलीयों-बसपा के बागी विधायकों को साधने के लिए टीएस सिंहदेव और पवन बंसल को जिम्मेदारी मिली है। भाजपा की रणनीति को भेदकर अगर कांग्रेस इन दोनों प्रदेशों में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिता लाती है तो यह भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के लिए भी बड़ी जीत होगी। इससे केंद्रीय नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अन्य नेताओं का कद भी बढ़ेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...