भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए ये पहल अच्छी… ऊर्जा फाउंडेशन भिलाई ने किया मिट्टी के सकोरा का वितरण, बेजुबानों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील

भिलाई। ऊर्जा फाउंडेशन भिलाई द्वारा भीषण गर्मी में पक्षियों की फिक्र करते हुए मिट्टी के सकोरा का वितरण किया जा रहा है। चेयरमैन सरिता पाण्डेय ने इस आयोजन को जनमानस में पक्षियों के प्रति जागरूकता लाना निरूपित किया है। उन्होंने कहा कि, आज लगातार पक्षियों के संरक्षण के लिए कार्य करने की आवश्यकता है इसलिए इस गर्मी के मौसम में उनके लिए दाने पानी की उचित व्यवस्था करना हम सबकी जिम्मेदारी है। ज्ञात हो की ऊर्जा फाउंडेशन विगत कई वर्षों से समाजसेवा के साथ-साथ बेजुबान पशु पक्षियों के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इस पुनीत कार्य में प्रमुख रूप से ऊर्जा फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता पाण्डेय , महासचिव दिव्या रंगारी, शैल सोनी, रेनू श्रीवास्तव नीता भल्लवी, मुकेश गूंजर, सुष्मिता रथ, नमीता वर्मा, सपना श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, नीलू गणवीर, मंजूषा जोशी सहयोगी सदस्य अनुजा अग्रवाल के साथ वरिष्ठ नागरिक, मंदिर के पुजारीगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...