भीषण गर्मी में रायपुर के फोम फैक्ट्री में भीषण आग: 2 महिला कर्मचारियों की मौत… 5 कर्मियों ने भाग कर बचाई अपनी जान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; देखिये Video

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भीषण गर्मी के बीच फोम फैक्ट्री में आगजनी की घटना हुई है। इसमें दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित गोंदवारा में एक गद्दे बनाने वाली फोम स्लीप प्रो कंपनी में जबरदस्त आग लग गई। बताया जा रहा है कि, शाम 4 बजे जब आग लगी तब कंपनी में 7 कर्मचारी काम कर रहे थे।

5 पुरुष कर्मचारियों ने भाग कर बचाई अपनी जान
5 पुरुष कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचा ली। लेकिन 2 महिला कर्मी आग की जद में आ गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। दोनों महिला कर्मियों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।

दोनों मृतिका की हुई पहचान
फिलहाल जानकारी मिली है कि, फायर ब्रिगेड की 5 से 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि, हादसे में जाने गंवाने वाली दोनों महिलाएं सरोरा की रहने वाली थी। इनमें एक का नाम यमुना और दूसरी का रामेश्वरी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन : मिठाई...

रायपुर। राजधानी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विभाग के...

बलौदाबाजार में शिक्षक की करतूत का खुलासा : 9...

बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के मामले में अदालत ने आरोपी शिक्षक को दोषी...

बिलासपुर में बीमा कर्मचारी से दुष्कर्म : पॉलिसी समझने...

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में एक निजी बीमा कंपनी की महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के...

बिलासपुर में महिला अफसर से फोन पर गाली-गलौज :...

बिलासपुर। सीपत तहसील कार्यालय में पदस्थ महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीएम हेल्पलाइन...