Bemetara Blast: जिस स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के कारखाने में ब्लास्ट से गई कई मजदूरों की जान… कलेक्टर ने जारी किया उस फैक्ट्री को बंद करने का आदेश; प्रबंधन की ओर से मृतक और लापता मजदूरों के परिजनों को 30 लाख रुपए!

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में 25 मई 2024 की सुबह बारूद फैक्ट्री- स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड परिसर में बड़ा विस्फोट हुआ था, इसमें कई मज़दूरों की मौत हुई और कई मजदूर घायल भी हुए। आलम ये हैं मृतकों की शव के नाम पर सिर्फ मज़दूरों के शरीर के मास के टुकड़े मिले, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं की ब्लास्ट कितना व्यापक रहा होगा। छत्तीसगढ़ समेत देश में इस मामले की चर्चा हो रही हैं। अब जिला प्रशासन ने इस जानलेवा बारूद फैक्ट्री को बंद करने का फैसला लिया हैं।

बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस घटना के कारण लोकसुरक्षा को देखते हुए कारखाना परिसर में उत्पादन एवं उससे संबंधित अन्य गतिविधियां (Production and allied activities) आगामी आदेश पर्यन्त बंद रखने आदेशित किया जाता है। कारखाना में उपलब्ध विस्फोटक पदार्थो की समुचित सुरक्षा का दायित्व कारखाना प्रबंधक की होगी।

देखिए आदेश की कॉपी :-

सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट कर लिखा कि, बेमेतरा जिले के बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट की घटना में 1 मृतक एवं 8 लापता मजदूरों के परिजनों को कंपनी प्रबंधन की ओर से 30-30 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पांच-पांच लाख रुपए की घोषित आर्थिक सहायता राशि उक्त प्रदाय राशि से अतिरिक्त होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...