बारिश के मौसम के पहले एक्शन मोड पर भिलाई निगम: कमिश्नर देवेश ने खुले चेम्बरों को ढकने के दिए निर्देश… बच्चों और बेजुबान जानवरों के गिरने का रहता है खतरा; क्या आपके घर के पास भी खुला है गटर…? आप भी यहां दे सकते है जानकारी

भिलाई। भिलाई शहर में बारिश के मौसम के पहले निगम का अमला एक्टिव मोड पर है। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में वृहद पेयजल योजना के अंतर्गत सभी जोन क्षेत्र में पाईप लाईन बिछाई गई है। जहां पर ज्वाइंट वाॅल्ब लगाये जाते है वहां पर चेम्बर बनाया जाता है। इसी प्रकार से जोन में जहाॅ पर अंडर ग्राउण्ड सिवरेज लाईन है, जहां घरो पर ज्वांइट लगता है जहां पर भी खुले चेम्बर पाये जाये उसे स्लेब ढक्कन से ढक दिया जाये। जिससे बारिश के समय में पानी भरने पर किसी भी जानवर, राहगीर आदि का दुर्घटना न हो।

सनद रहे की बारिश में यदि खुला चेम्बर छुट जाता है तो पानी भर जाने के बाद जानवर, राहगिरो के गिरने की दुर्घटना बनी रहती है उसको रोकने के लिए आयुक्त देवेश ध्रुव ने सभी जोन आयुक्त एवं इंजिनियरो को निर्देश दिये है 10 जून तक सभी खुले चेम्बरो पर ढक्कन लग जाना चाहिए। ढक्कन लगाने की कार्यवाही निगम के सभी क्षेत्रो में चल रही है। अगर कही पर खुला चेम्बर दिखता है, तो आम नागरिक अपने क्षेत्र के जोन कार्यालय को सूचित कर देगें तो वहाॅ भी खुले चेम्बर पर ढक्कन लगा दिया जायेगा।

आयुक्त श्री ध्रुव ने सभी जोन आयुक्त एवं इंजिनियर, सुपरवाईजर, जेड.एच.ओ. को निर्देशित किये है की सभी चेम्बरो पे ढक्कन लगा दिया जाये, कुछ चेम्बर ऐसे भी र्है जिनका ढक्कन खसक गया है या नीचे गिर गया है उसे भी चिन्हांकित करके लगा दिया जाये जिससे बरसात में पानी भरने की स्थिति में दुर्घटना न हो।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...