साय कैबिनेट ने योगाभ्यास से की चिंतन शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत: मंत्रिमंडल ने IIM रायपुर के परिसर का भ्रमण भी किया… मंत्रियों को नीति आयोग के पूर्व CEO और G-20 के शेरपा ने किया संबोधित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के दूसरे दिन आज अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री साय ने योगाभ्यास के बाद मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ भारतीय प्रबंध संस्थान परिसर का भ्रमण भी किया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान परिसर स्थित स्पोर्ट्स कैम्पस (अखाड़ा ), हॉस्टल मेस, फाउंडेशन स्टोन (आधारशिला ), प्रशासनिक भवन (कर्मशीला), जैव विविधता के लिए निर्मित परिसर और क्वींस पैलेस का भ्रमण किया। उन्होंने क्वींस पैलेस से आईआईएम के विहंगम दृश्य का अवलोकन किया। इस दौरान आईआईएम के प्रोफेसर सत्यशिबा दास और कॉरपोरेट रिलेशन ऑफिसर गिरिश पहाड़िया ने संस्थान के बारे में मुख्यमंत्री साय और मंत्रीगणों को जानकारी दी। संस्थान के अधिकारियों ने प्रशासनिक भवन में रखी हुई संस्थान की रेप्लिका के माध्यम से निर्माणाधीन संरचनाओं और भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

इसके पश्चात सुशासन से रूपांतरण विषय पर नीति आयोग के पूर्व सीईओ और जी 20 के शेरपा अमिताभ कांत ने अपना संबोधन आईआईएम रायपुर में चिंतन शिविर के दूसरे दिन के सत्र में दिया। कांत ने कहा कि छत्तीसगढ में विकास की प्रचुर संभावनाएं हैं। यह देश के सबसे खनिज समृद्ध राज्यों में से है। यहां मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर को तेजी से बढ़ावा दें तो बड़ी संख्या में रोजगार सृजन होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे जरूरी आधारभूत बिंदु हैं इन पर बढ़िया काम कर तेज विकास लक्ष्य भी पाए जा सकते हैं और जनकल्याण की दिशा में बढ़ सकते हैं। पॉलिसी रिफॉर्म पर काम करने से छत्तीसगढ़ में तेजी से आर्थिक प्रगति होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...