छत्तीसगढ़ में बंद कमरें में मिली प्रेमी-प्रेमिका के शव: शादी नहीं हो पाने के चलते आत्महत्या की आशंका, 12वीं क्लास में पढ़ती थी लड़की

बलौदाबाजार। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से निकल कर आ रही है। जहां एक युवक-युवती ने एक ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दैनिक भास्कर के रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को आशंका है कि शादी नहीं हो पाने के चलते आत्महत्या कर ली। दोनों के शव पास-पास ही फंदे पर लटके हुए मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी युगल थे। शादी नहीं हो पाने के चलते मामला बुधवार सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कंची निवासी राजेंद्र साहू अपनी पत्नी भुवनेश्वरी साहू और बेटी प्रमिला (17) के साथ बलौदाबाजार बस स्टैंड के पीछे किराये के मकान में पिछले 6 महीने से रह रहा है। रोज की तरह राजेंद्र अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने गया था। घर में प्रमिला अकेली थी।

भुवनेश्वरी साहू ने बताया कि, सुबह 9 बजे वो पति के साथ दुर्गा मंदिर में चौकीदारी का काम करने निकल गए। जब दोपहर में खाना खाने घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी कोशिश के बाद भी नहीं खुला तो सीढ़ी लगाकर देखा गया।

मकान मालकिन शारदा सोनी ने इन दोनों की लाश कमरे के अंदर फंदे से लटकते देखी। उन्होंने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों से बयान लिए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि प्रमिला 12वीं में पढ़ती थी। उसका ग्राम कुकुरदी निवासी हमेश निषाद (21) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह प्रमिला से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। इसके बाद दोनों के शव कमरे में लटके मिले। लड़की का शव के गले में चुनरी लगी कुर्सी पर बैठे हुई हालत में थी, जबकि युवक की लाश उसके सामने लटकती मिली है।

सिटी कोतवाली टीआई अजय झा का कहना है कि, पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी। पहली नजर में मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...