दो विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति: आशीष यादव को CSVTU तो आकाश को मिली दुर्ग यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारी, MLA देवेंद्र ने की नियुक्ति

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई से राजनीति की शुरुआत करने वाले सेक्टर 1 वार्ड 48 निवासी आशीष यादव को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विधायक प्रतिनिधि के रुप में आशीष यादव का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई रहेगा। अपनी इस नियुक्ति पर आशीष यादव ने विधायक देवेन्द्र यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जिस विश्वास और उम्मीद से उन्हें जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई में विधायक देवेन्द्र यादव के प्रतिनिधि बनाए गए आशीष यादव वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने अपनी सक्रिय राजनीति की शुरुआत वर्ष 2009 में मौजूदा विधायक देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में एनएसयूआई से जुड़कर की थी। वर्ष 2011 में उन्हें एनएसयूआई का दुर्ग जिला संयोजक बनाया गया। फिर वर्ष 2014-15 के दौरान आशीष यादव छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्होंने एनएसयूआई में प्रदेश सचिव, प्रदेश महासचिव और राष्ट्रीय सचिव के पद का बखूबी निर्वहन किया। वे वर्ष 2022 में युवा कांग्रेस के प्रदेश मीडिया कोआर्डिनेटर भी रहे।

विधायक प्रतिनिधि के रुप में नियुक्ति मिलने पर आशीष यादव ने कांग्रेस पार्टी से जुड़े सभी वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद लेकर मार्गदर्शन देते रहने का आग्रह किया। उन्हें भिलाई नगर निगम के लोक निर्माण विभाग एमआईसी सदस्य एकांश बंछोर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुमीत पवार, खेल एवं युवा कल्याण एमआईसी सदस्य आदित्य सिंह, पार्षद अभिषेक मिश्रा, आमिर सिद्धीकी, डामेन्द्र परगनिहा, आशीष शुक्ला, अभय सिंह, आदित्य सिंह मन्नी, संदीप कुमार, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू, प्रदेश महासचिव फराज अहमद, जिला अध्यक्ष गुरलीन सिंह, जिला महासचिव मेशांक मिश्रा, भिलाई नगर विधानसभा अध्यक्ष संगम यादव सहित अनेक लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

वहीं आकाश कनोजिया को भी विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दी गयी है। आकाश कनोजिया का कार्यक्षेत्र हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग रहेगा। आकाश कनोजिया ने विधायक देवेन्द्र यादव का आभार व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...