जॉब की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जरुरी खबर: दुर्ग में 14 को लग रहा प्लेसमेंट कैंप… जानिए कितने पद और किस-किस फील्ड के लिए है जॉब अपॉर्चुनिटी?

दुर्ग। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जरुरी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध 30 रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 14 जून 2024 को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक गलोबल बायो साइंस बोरसी दुर्ग द्वारा सर्विस इंजीनियर के 3, अकाउंटेंट के 1 एवं क्षेत्रीय ग्रामीण फाइनेंस सर्विस प्रा.लि. द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव केे कुल 60 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक आर.के. कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते है। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट केम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...