रायपुर में बन रहा डॉग शेल्टर होम: केवल हादसे के शिकार और घायल स्ट्रीट डॉग्स का होगा इलाज… डॉग क्रीमेटोरियम की भी होगी व्यवस्था; कलेक्टर डॉ. गौरव और निगम कमिश्नर अबिनाश ने किया निरिक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को निर्माणाधीन डॉग सेल्टर का निरीक्षण करने कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह पहुंचे। आपको बता दें कि, रायपुर के सोनडोंगरी में डॉग सेल्टर होम अपना मूर्त रूप ले रहा है। यह डॉग शेल्टर केवल आवारा एवं दुर्घटनाग्रस्त डॉग का इलाज के लिए उपयोग किया जाएगा। यहां किसी प्रकार से डॉग री अलोकेशन यानि की आवारा कुत्तों का पुनःस्थानन नहीं किया जाएगा, गौरतलब है कि, आवारा कुत्तों को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरण करना कानूनन के खिलाफ है। कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के साथ रायपुर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने भी निरक्षण के दौरान उपस्थित रहे। डॉग शेल्टर का बाउंड्रीवाल के चारों ओर सघन वृक्षारोपण, डॉग क्रीमेटोरियम की व्यवस्था के साथ जुलाई के अंतिम सप्ताह तक कार्य पूर्ण करने के कोलकते ने निर्देश दिये है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...