CG – कोमल साहू की संदिग्ध मौत: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने SIT का किया गठन, एसपी बेमेतरा के नेत‍्त्व में 6 अफसर करेंगे जांच

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के निवासी कोमल साहू की संदिग्ध मौत के मामले की SIT जांच की घोषणा हुई है। इस मामले की जांच के लिए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एसआईटी का गठन कर दिया है। दरअसल पिपरिया थाना क्षेत्र के बिरकोना गांव में 7 मई 2024 को कोमल साहू की मौत हुई थी। कोमल साहू की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी, जिसके बाद अब मौत की जांच के आदेश दिये गये हैं।

बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू की अगुवाई में छह सदस्यीय कमेटी बनायी गयी है। एसपी रामकृष्ण साहू के अलावे एएसपी खैरागढ़ नेहा पांडेय सहित क्राइम एक्सपर्ट, डीएसपी, एसआई, एएसआई की टीम बनायी गयी है। ये कमेटी 7 दिन के भीतर ही जवाब देगी।

SIT में ये अधिकारी रहेंगे

  • रामकृष्ण साहू, पुलिस अधीक्षक, जिला-बेमेतरा ।
  • नेहा पाण्डेय, अति. पुलिस अधीक्षक, खैरागढ़।
  • मोहन पटेल, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, प्रभारी सीन ऑफ काईम यूनिट, जिला-दुर्ग।
  • तनुप्रिया ठाकुर, उपुअ (अजाक), जिला-राजनांदगांव।
  • विजय मिश्रा, निरीक्षक जिला-राजनांदगांव।
  • मयंक मिश्रा, उप निरीक्षक जिला-बेमेतरा

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...

सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम के खिलाफ सोशल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के...

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...